प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति
माँ यमुना जी प्राण प्रतिष्ठा (मूर्ति स्थापना) सम्पन्न
(यमुना परिवार का प्रयास, दिल्ली के सभी जिलों में माँ जी यमुना मूर्ति स्थापित हो)
नई दिल्ली। दिनांक 26.11.2023 को यमुना परिवार कांउसिल द्वारा दिल्ली स्थित श्री प्राचीन शिव काली मंदिर, यमुना बाजार, परमानंद अस्पताल, नज़दीक मरघट वाले हनुमान मंदिर, नई दिल्ली में माँ यमुना जी की मूर्ति स्थापना आदरणीय बाबा सुन्दरनाथ जी महाराज द्वारा सम्पन्न कराई गई। यमुना परिवार काउंसिल के संरक्षक व मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरू पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी महाराज व निदेशक श्री कपिल गर्ग जी के आवाहन् पर माँ यमुना जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना (मूर्ति स्थापना) कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

माँ यमुना मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना कार्यक्रम में रोहिणी से प्रबुद्ध समाजसेवी श्री मनीष शर्मा जी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भावना शर्मा जी ने मां यमुना मूर्ति भेंट कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री दास प्रेम ने माँ यमुना जी की भजन प्रस्तुति की। प्रमुख अतिथियों के रूप में कार्यक्रम में दिल्ली यमुना आरती के संयोजक बाबा संजय गिरी जी महाराज, प्राचीन शिव महाकालेश्वर मंदिर, आई.टी.ओ. दिल्ली के पुजारी पंडित जयशंकर साईं जी, महामंत्री, बड़ी पंचायत वैश्य बीसा अग्रवाल व पूर्व निगम पार्षद आदरणीय श्रीमान सुमन कुमार गुप्ता जी, यमुना परिवार काउंसिल के सलाहकार अग्रोहा विकास ट्रस्ट के महामंत्री श्रीमान अनिल अग्रवाल जी व शिव मंदिर, तिलक ब्रिज, मथुरा रोड, दिल्ली के श्रीमान शिवनारायण तिवारी जी ने उपस्थित हो, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने बताया कि माँ यमुना जी की मूर्ति स्थापना हेतु हम निरन्तर प्रयास कर रहे हैं और आने वाले दिनों में हम सरकार के सहयोग से इस कार्य को आगे ले जायेंगे। साथ ही इस मौके पर महाआरती संयोजक श्री राहुल गुप्ता, यमुना महाआरती के सह-संयोजक श्रीमान मुकेश सोलंकी, श्री मनोज अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक श्री दिनेश कटारिया, श्री अमरेन्द्र कुमार, श्रीमती कंचन गर्ग, श्री ओ.पी. शर्मा, श्रीमती ममता अग्रवाल व श्रीमती सुमन तंवर आदि एवं समस्त यमुना साधक व भक्तगण ने मिलकर इस पुनीत कार्य में अपना अभूतपूर्व सहयोग देकर माँ यमुना जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। जय माँ यमुना के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जय माँ यमुने!

मनोज अग्रवाल
महाआरती सह-संयोजक
9910306620

मुन्शीरजा
कार्यालय प्रमुख
011-35977001