“पुस्तकालय”

"पुस्तकालय"

“पुस्तकालय”
भूमिका- पुस्तकालय का अर्थ होता है पुस्तक रखने की जगह अर्थात पुस्तकालय एक ऐसा स्थान होता है जहां पर विभिन्न किताबों का संग्रह होता है और दुनिया भर के विभिन्न लेखकों द्वारा लिखी गई किताबों को एक ही स्थान पर रखा जाता है। अब यह तो सब जानते होंगे कि एक विषय को पढ़ने के लिए कई किताबों की जरूरत पड़ती है, स्कूल के समय भले ही एक किताब काफी होता है लेकिन जैसे-जैसे आप उच्च स्तर पर पढ़ाई करते हैं आपको अधिक से अधिक किताबों की आवश्यकता पड़ती है ताकि आप विस्तृत जानकारी हासिल कर सकें। अतःहमारी आज की चर्चा इसी परिप्रेक्ष्य में होने वाली है-

पुस्तकालय दो शब्दों से मिलकर बना होता है पुस्तक+आलय जिसका शाब्दिक अर्थ होता है पुस्तक का स्थान। पुस्तकालय को अंग्रेजी में लाइब्रेरी कहा जाता है।

पुस्तकालय भी कई प्रकार के होते हैं, कुछ लोग जो किताबों को पढ़ना बहुत पसंद करते हैं वह अपने घरों में ही किताबों की कलेक्शन बनाकर रखते हैं तो यह एक व्यक्तिगत पुस्तकालय होता है ।
दूसरे जो प्रकार का पुस्तकालय होता है वह स्कूल और कॉलेज के द्वारा छात्रों के लिए पढ़ने के लिए बनाया हुआ होता है जिसमें सिर्फ स्कूल या कॉलेज के छात्र ही जाकर पढ़ाई करते हैं ,वहां से वह कुछ पैसे देकर किताबों को इशू करा कर घर भी ले जा सकते हैं।

तीसरा जो प्रकार होता है वह सरकार द्वारा स्थापित किया गया होता है-जिसे राष्ट्रीय पुस्तकालय कहा जाता है ।इस प्रकार के पुस्तकालय में देश-विदेश की किताबें उपलब्ध होती हैं यहां पर दुनिया भर के महान लेखकों की किताबें और पांडुलिपियों को उपलब्ध कराया जाता है।

चौथा जो पुस्तकालय होता है वह सार्वजनिक पुस्तकालय होता है- यह विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं द्वारा चलाया जाता है जहां पर विभिन्न प्रकार की किताबों को उपलब्ध कराया जाता है।

पुस्तकालय लोगों को सही जानकारी मुहैया कराने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यह लोगों को अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए भी प्रेरित करते हैं।जिन्हें किताबें पढ़ना पसंद है उनके लिए पुस्तकालय किसी स्वर्ग से कम नहीं होता।

भले ही आज का समय आधुनिक हो चुका है और टेक्नोलॉजी ने लोगों के हाथों में स्मार्टफोन दे दिए हैं लेकिन फिर भी पुराने समय से ही सबसे अच्छा दोस्त किताबों को ही माना जाता रहा है। आज भी किताबों का उतना ही महत्व है जितना पहले था।

भले ही लोगों को आज इसके महत्व के बारे में जानकारी न हो लेकिन जिन्हें शिक्षा प्राप्त करना होता है वह किताबों से जरूर जुड़ते हैं और फिर इसके महत्व को पहचान लेते हैं।

आईये हम पुस्तकालय के महत्व को विभिन्न बिंदुओं के माध्यम से समझते हैं-

गरीब विद्यार्थियों को लाभ-
हमारे देश में काफी जनसंख्या ऐसी है जिनके पास खाने के लिए पैसे नहीं है तो वह पढ़ाई बहुत मुश्किल से कर पाते हैं। लाइब्रेरी ऐसा स्थान है जिनके पास किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं होते उन्हें पुस्तकालय दुनिया भर की किताबों को मुफ्त में उपलब्ध करा देती है।

विश्व के हर हिस्से की किताबों का उपलब्ध होना:-जिन लोगों को विदेशी किताबों का अध्ययन करना होता है लेकिन आम जगह पर जब किताबें उपलब्ध नहीं होती हैं, तो पुस्तकालय ही एक मात्र स्थान है जहां पर यह संभव होता है।
दुर्लभ किताबों की उपलब्धता:-
पुस्तकालय नई पुस्तकें तो
उपलब्ध कराती ही है लेकिन इनमें ऐसी भी किताबें उपलब्ध होती है जो बहुत पुरानी होती हैं, जो पुरानी किताबें संभवतः किसी कारणवश बाजार में खरीदना संभव नहीं हो पाता है।

किसी भी विषय की विस्तृत जानकारी:-विद्यार्थियों को किसी विषय पर विस्तृत जानकारी के लिए पुस्तकालय की किताबों पर निर्भर रहना ही पड़ेगा क्योंकि एक किताब से किसी का काम नहीं चल सकता है।

पढ़ाई करने का शांत स्थान:-
सब लोग जानते हैं की पढ़ाई शांति भरे वातावरण में करें तो इसके लिए सबसे बढ़िया विकल्प पुस्तकालय ही है।

इतिहास का रक्षक:-
आज हमें इतिहास के बारे में जो भी जानकारी मिलती है वह अधिकतर पुस्तकों और पुस्तकों के माध्यम से ही हो पाया है और जिसे संरक्षित करने का कार्य हमारे पुस्तकालय ही कर रखे हैं।

संक्षेप में –
हम कह सकते हैं कि पुस्तकालय हमारे ज्ञान में वृद्धि करते हैं, इसके माध्यम से हर प्रकार की जानकारी प्राप्त करना बहुत ही आसान हो जाता है क्योंकि एक ही जगह पर हमें दुनिया भर की किताबें प्राप्त हो जाती हैं। पुस्तकालय बहुत उपयोगी होती है और यह किफायती भी होती हैं, इनमें हमें किताबें, मैगजीन, समाचार पत्र ,डीवीडी, पांडुलिपि भी मिलती है सच्ची पुस्तकालय सूचना एवं जानकारी की बहुत बड़ी स्रोत होती हैं।
भारत में छोटी बड़ी कुल मिलाकर लगभग 70,000 के करीब पुस्तकालय हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया (सन्1948 ई.मे)जो कोलकाता में है जिसे आर्टिकल 62 द्वारा राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्राप्त है, जिसमें कोई भी व्यक्ति पाठक बन सकता है अर्थात यह पूरे देश की सेवा करता है।