किन चीजों का इस्तेमाल हमें किचन में कभी नहीं करना चाहिए ? 

किचन, हमारे घर की वह जगह है जहां पर खाना बनाते समय सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। साफ़-सुथरा और हाइजीन किचन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही, जो चीज़ें हम किचन में उपयोग करते हैं, उनका चयन भी हमारे स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है।

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल हमें अपने किचन में कभी नहीं करना चाहिए।

 वह कौन सी चीज हैं जिनका इस्तेमाल किचन में कभी नहीं करना चाहिए 

1. नॉन-स्टिक बर्तन:

नॉन-स्टिक बर्तन का उपयोग किचन में खाना बनाने में आसानी और कम तेल का उपयोग करने के लिए किया जाता है, लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाले विशेष पदार्थ हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

इनमें यूज़ होने वाले चिपकने वाले कोटिंग के पदार्थ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

इसलिए, हमें नॉन-स्टिक बर्तन का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए और उन्हें अच्छे से साफ करना चाहिए।

अगर हो सके तो नॉन स्टिक बर्तन को हमेशा के लिए आपने किचन से दूर कर दीजिए। 

2. प्लास्टिक के बर्तन और बोतल:

प्लास्टिक के बर्तन और बोतलों का इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इनमें उपयोग होने वाले चिपकने वाले पदार्थ हमारे शरीर में प्रवेश करके इम्यूनिटी लेवल को कमजोर कर सकते हैं।

इसलिए, हमें प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना चाहिए और संभाल के इस्तेमाल करना चाहिए। इससे अच्छा विकल्प यह हो सकता है कि हमें स्टील की बोतल में पानी पीना चाहिए।

स्टील के बोतल में पानी पीने से हमारी सेहत भी सही रहती है और हमें किसी भी प्रकार को नुकसान भी नहीं होता है।

3. प्लास्टिक का चॉपिंग बोर्ड:

जैसे हमें प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए उसी प्रकार से हमें प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करने से हमें स्टमक से जुड़ी काफी सारी परेशानियां हो सकती है।

आप चाहे तो इसकी जगह लकड़ी की चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है।

4. रिफाइंड शुगर:

रिफाइंड शुगर का अधिक सेवन करने से हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाएं बढ़ सकती हैं।

इसलिए, हमें इसका सेवन कम से कम करना चाहिए और प्राकृतिक शुगर का उपयोग करना चाहिए। आपको बताना चाहते हैं कि डॉक्टर भी रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल करने से मना करते हैं।

इसीलिए आपको हमेशा नेचुरल खाद पदार्थ का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

5. अल्युमिनियम फॉयल

अक्सर हमने देखा है कि जब भी ऑफिस में अपना टिफिन लेकर जाते हैं तो फिर उसमें घर से पराठे और सब्जी अल्मुनियम फाइल में अच्छे से पैक होकर आते हैं।

आपको बताना चाहते हैं कि यह देखने में काफी अच्छा लगता है लेकिन कई बार हारमोनियम पायल की वजह से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

इसीलिए हमें हमेशा अच्छी क्वालिटी की अल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना चाहिए। 

किचन में स्वस्थ्यप्रद और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए हमें ध्यान देना चाहिए। साथ ही, हमें स्वस्थ और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ खरीदने और उपयोग करने चाहिए।

इससे हमारी सेहत अच्छी रहेगी और हमें किचन में उपयुक्त और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। आपको हम बताना चाहते हैं कि किचन को हमारे घर का सबसे अच्छा स्थान माना जाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि किचन में जो कुछ भी बनाया जाता है उसको हमारे सेहत को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है।

लेकिन फिर भी जाने अनजाने में हमारे हाथों से कोई ना कोई गलती जरूर हो जाती है। इसीलिए अगर आप चाहे तो हमारी जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं।