भारतीय मौसम विभाग (आइ एम डी) के मुताबिक इस मॉनसून सीजन सो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने मॉनसून 2024 के लिए एक नया अपडेट जारी करते हुए कहा है की, इस साल मॉनसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। चलिए जल्दी से जान लेते हैं कि इस रिपोर्ट में हमें और क्या कुछ देखने को मिल रहा है।
मॉनसून सीजन में होगी भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस बार के मॉनसून सीजन में भारी वर्षा की संभावना है। इसका मतलब है कि इस साल की गर्मी में लू का प्रकोप कम हो सकता है। यह एक अच्छी बात है क्योंकि लू होने की वजह से हमारे शरीर को काफी सारे नुकसान हो जाते हैं। ऐसे में हम यही कह सकते हैं कि मॉनसून सीजन में बारिश होना किसी वरदान से कम नहीं है।
आईएमडी के अनुसार, जून से सितंबर के बीच इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। यह अच्छी खबर है क्योंकि बारिश अधिक होने से किसानों को फायदा होगा और साथ ही पानी के संकट से निपटने में मदद मिलेगी।
लू से मिल सकती है राहत
इस अधिसूचना के मुताबिक, हो सकता है की बच्चों को गर्मियों की छूटियाँ अधिक ना मिलें लेकिन साथ ही यह कहना ग़लत नही होगा की अच्छे मॉनसून के कारण गर्मियों मे चलने वाली लू से भी राहत मिल सकती है। लेकिन, हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की ज्यादा बारिश होने की वजह से भी हमारी सेहत को नुकसान हो सकता है इसीलिए मौसम चाहे जैसा भी हो सेहत का ध्यान भी रखना जरूरी है।
जलवायु परिवर्तन मे होगा लाभ
जानकारों की माने तो मॉनसून मे अधिक वर्षा होने से न केवल लू की भीषणता कम हो सकती है, बल्कि वर्षा की अधिकता से जुड़े जलवायु बदलावों को भी सामने लाने में सहायक हो सकता है। इस साल की बारिश देश के विभिन्न हिस्सों में कृषि, जलवायु और पर्यावरण को भी बदल सकती है। आखिरकार, इस अपडेट का मकसद है लोगों को आगाह करना और उन्हें बारिश से जुड़ी संभावनाओं के बारे में सचेत रखना। हमें उम्मीद है कि इस बार के मॉनसून सीजन में बारिश की मात्रा सामान्य से अधिक हो ताकि हम बारिश के बारे में आनंद ले सकें।
आखिरकार मौसम क्यों बदलता रहता है
चलिए इस बात का जवाब भी आपको दे देते हैं की आखिरकार महीने दो महीने में मौसम क्यों बदलता रहता है। बताना दें की बहुत से साइंटिस्ट ने इसके ऊपर रिसर्च की और काफी सारे परिणाम भी सामने आये। मौसम बदलने का सबसे बड़ा कारण धरती का अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुका होना है। इसकी वजह से पूरे साल भर में धरती के अलग अलग हिस्से पर धूप पड़ती रहती है।
यानी कि जब नॉर्थ पोल सूरज की तरफ झुका हुआ होता है तो उत्तरी हिस्से में गर्मी का मौसम होता है। और जब साउथ पोल सूरज की तरफ होता है तो दक्षिण गोलार्ध में गर्मी देखने को मिलती हैं। आशा है की जानकारी के साथ में आपको यह समझ में आ गया होगा कि पल-पल में मौसम क्यों बदलता रहता है। इसके अलावा आज आपको इस जानकारी में 2024 मानसून की जानकारी दी गई है।
आपका क्या कहना है जानकारी के बारे में आप हमको कमेंट करके बता सकते हैं। इसके अलावा मौसम से जुड़ी और अपडेट हम आपके लिए लाते रहेंगे। https://avmtimes.in/