देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। नवरात्र और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आम दिनों की तुलना में बाजारों में लोगों की भीड़ भी कम देखने को मिल रही है, जिससे साफ संकेत मिलता है ki लोग भी सतर्कता बरत रहे है और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे है।
त्योहारों के दौरान पुलिस की सख्ती
दिल्ली पुलिस ने नवरात्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। हर चौराहे, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। गश्त भी लगातार बढ़ाई गई है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
23 मार्च 2026 को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की ईद के त्योहार के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एक अहम कदम उठाया था। उन्होंने बताया की किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में सभी का सत्यापन करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। यह कदम पूरी तरह एहतियात के तौर पर उठाया गया था ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

जेजे कॉलोनी क्षेत्र में विशेष तैनाती
द्वारका इलाके के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया की नवरात्र के दौरान जेजे कॉलोनी क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा की यह कदम शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
डीसीपी के अनुसार, संवेदनशील इलाकों की पहचान पहले ही कर ली गई थी और उन्हीं क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस की टीमों को निर्देश दिए गए है की वे लोगों से संवाद बनाए रखें और किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी को फैलने से रोकें।
बाजारों में कम दिखी भीड़
सुरक्षा के कड़े इंतजामों का असर बाजारों में भी देखने को मिला है। उत्तम नगर के प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों के मुकाबले कम भीड़ रही। कई दुकानदारों का कहना है की लोग जरूरी सामान खरीदने के बाद जल्द ही घर लौट रहे है और बेवजह भीड़ में शामिल होने से बच रहे है।
हालांकि, व्यापारियों का मानना है की यह अस्थायी स्थिति है और त्योहार के अंतिम दिनों में भीड़ फिर से बढ़ सकती है। वहीं प्रशासन का कहना है की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
अफवाहों पर नजर, शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है की वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भ्रामक खबरों को समय रहते रोका जा सके।
अधिकारियों ने यह भी कहा की यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि देखता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। आम जनता का सहयोग ही शांति बनाए रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है।
सुरक्षा के बीच त्योहार मनाने की तैयारी
नवरात्र और ईद जैसे पवित्र त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत होना जरूरी है ताकि सभी लोग बिना किसी डर के अपने त्योहार मना सकें। दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए ये कदम इसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माने जा रहे है।https://avmtimes.in/constable-exam-fraud-case-verdict-after-36-years-fake-candidate-gets-3-years-jail/
कुल मिलाकर, उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। प्रशासन का उद्देश्य साफ है—त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और भाईचारे का माहौल बनाए रखना।https://www.facebook.com/avmtimes/