में चुनाव प्रचार अभियान
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान थमने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों की जनता से विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है। ट्विटर पर अपने पोस्ट पर नरेंद्र मोदी जी ने दोनों राज्यों की विकास के लिए भाजपा को महिलाओं और युवाओं के समर्थन पर भरोसा जताया हैं तो वही छत्तीसगढ़ की जनता को भ्रष्टाचार से निकालने का भरोसा दिया। मध्य प्रदेश में चुनाव अभियान के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि किस तरीके से राज्य की महिलाएं आगे बढ़कर भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है।
उन्होंने भाजपा सरकार की वापसी को अपना प्राथमिकता बना लिया है। इस तरह से कांग्रेस के कुशासन अपरिचित युवाओं अपने आगे की 25 साल जीवन को भारत के 25 सालों के अमृत काल से जोड़कर देख रही है। इस तरह विकसित भारत का निर्माण होना है। प्रधानमंत्री के अनुसार लोग विकसित मध्य प्रदेश के सपने को भारत से जोड़ कर देख रही है और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जाता रही है। उनके अनुसार जनता कांग्रेस का नकारात्मक और परिवारवादी राजनीति से नाराज हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए ना ही कोई विजन है और ना ही कोई रोड मैप है। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अपने अनुभव को अद्भुत बताते हुए लोगों को राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए ऊर्जा और उम्मीद से भरा हुआ बताया है। उनके अनुसार लोगों को भरोसा है कि कुशासन और भ्रष्टाचार के शिकंजे से भाजपा ही छत्तीसगढ़ को निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है। भाजपा ही भविष्य में उसे सवारने का काम करेगी। उनके अनुसार पहली बार वोट डालने जा रहा छत्तीसगढ़ का युवा समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देख रहा है।
उन्होंने राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों के युवाओं के भाजपा के विकास मॉडल के साथ जुड़ने को उत्साहवर्द्धक बताया। कांग्रेस की हार को निश्चित बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरी देश में महिला सशक्तिकरण की कोशिश का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। राज्य की महतारी, बहन-बेटियां ने राज्य के विकास की ध्वजा पताका खुद उठा ली है।
एक बार फिर से आपको बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ने विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नकारात्मक और परिवारवादी राजनीति से नाराज दिखाई दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री के अनुसार लोग विकसित मध्य प्रदेश के सपने को भाजपा से जोड़ कर देख रहे हैं। इसके अलावा डबल इंजन सरकार पर भरोसा जाता रही है। उनके अनुसार जनता कांग्रेस का नकारात्मक राजनीति से नाराज है। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्य की जनता से विकास के लिए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की है। बताना चाहते हैं की राजनीति में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहता है। हम हर दिन आपके लिए राजनीति से जुडी जानकारी लेकर आते रहते है। अगर आपको हमारी खबर अच्छी लगी है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद।