Cocktail 2 Teaser Passed by CBFC: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म का टीजर बिना कट पास, जानें रिलीज डेट

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता शाहिद कपूर, खूबसूरत अदाकारा कृति सेनन और साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी पहचान बना चुकी रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस फिल्म के टीजर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब इस इंतजार पर विराम लग गया है। खबर है की फिल्म के टीजर को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है।

बिना किसी कट के पास हुआ टीजर

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने कॉकटेल 2 के टीजर को बिना किसी कट के पास कर दिया है। यह फिल्म के मेकर्स और फैंस दोनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आमतौर पर फिल्मों के टीजर और ट्रेलर में कुछ न कुछ कट्स देखने को मिलते है, लेकिन इस बार टीजर को पूरी तरह क्लीन चिट मिलना दर्शाता है की इसमें कोई विवादित या आपत्तिजनक कंटेंट नहीं है।

1 मिनट 47 सेकंड का दमदार टीजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉकटेल 2 का टीजर करीब 1 मिनट 47 सेकंड लंबा है। इतने कम समय में ही फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट का तालमेल और म्यूजिक की झलक देखने को मिलेगी। खास बात यह है की टीजर को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसका मतलब है की इसे 16 साल से ऊपर के दर्शकों के लिए उपयुक्त माना गया है।

हर किसी को नहीं मिलेगा टीजर देखने का मौका

हालांकि टीजर पास हो चुका है, लेकिन इसे हर कोई तुरंत नहीं देख पाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस टीजर को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यानी की जो दर्शक फिल्म देखने थिएटर जाएंगे, वही सबसे पहले इस टीजर का आनंद उठा सकेंगे। यह रणनीति दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाने के लिए अपनाई गई है।

‘धुरंधर 2’ के साथ दिखेगा टीजर

आज यानी 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 के साथ कॉकटेल 2 का टीजर दिखाया जा सकता है। इससे धुरंधर 2 देखने पहुंचे दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। यह तरीका बॉलीवुड में काफी समय से अपनाया जाता रहा है, जहां बड़ी फिल्मों के साथ दूसरी फिल्मों के टीजर रिलीज किए जाते है।

मशहूर प्रोडक्शन हाउस का साथ

इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स द्वारा किया गया है। मैडॉक फिल्म्स पहले भी कई हिट फिल्मों का निर्माण कर चुका है, जबकि लव फिल्म्स भी अपने अलग कंटेंट के लिए जानी जाती है। दोनों प्रोडक्शन हाउस के साथ आने से फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई है।

19 जून को होगी फिल्म रिलीज

फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है की कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी अब दर्शकों को फिल्म देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टीजर के बाद जल्द ही ट्रेलर भी रिलीज किया जा सकता है, जिससे फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलेगी।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

फिल्म की स्टार कास्ट, प्रोडक्शन और टीजर को लेकर मिल रही खबरों ने फैंस के बीच उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। खासकर शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित है, वहीं रश्मिका मंदाना की मौजूदगी फिल्म को और भी खास बना रही है।https://avmtimes.in/india-will-become-mediator-amid-us-israel-iran-tension-finland-presidents-big-statement/

कुल मिलाकर, कॉकटेल 2 का टीजर रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।https://www.youtube.com/@avmtimes