वीरों को नमन: लाजपत नगर मंदिर संगठन द्वारा विशाल शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

लाजपत नगर: समस्त मंदिर संगठन, लाजपत नगर द्वारा सैनिकों के सम्मान में एक विशाल शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। as well

यह यात्रा रामलीला मैदान सनी चौक से प्रारंभ होकर क्षेत्र में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर आगे बढ़ी। even that

यात्रा का नेतृत्व मंदिर संगठन के अध्यक्ष पंकज गोयल जी, कमल पाटिल जी व उनके साथियों ने किया। before that

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भारी संख्या में भाग लिया furthermore

और देश के लिए अपने प्रेम व समर्पण को दर्शाया। besides

यात्रा में महर्षि वाल्मीकि मंदिर निर्माण कमेटी लाजपत नगर के चेयरमैन श्री सुरेंद्र सिंह चंदेल जी ने कहा:

“हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता हम सब के लिए गर्व का विषय है। equally

देश अपने वीर सैनिकों पर नाज़ करता है। important

यह तिरंगा यात्रा हमारे शहीदों और उनकी शहादत को समर्पित है।”moreover

उन्होंने आगे कहा कि जो चार कदम देश के शहीदों के लिए चलते हैं, next

उन्हें चार धाम यात्रा की आवश्यकता नहीं, क्योंकि देश से बढ़कर कोई तीर्थ नहीं।lastly

इस पावन अवसर पर उपस्थित विशिष्ट जनों में आलोक शर्मा, प्रवीण पार्षद, what’s

रॉबिन भड़ाना, प्रमोद राघव, रेखा गुप्ता, रेखा तिवारी, मंजू गुप्ता, विक्रम सिंह बैसला,

अशोक चौधरी, शालिग्राम जी, विनोद चौहान, मोनू कौशिक, चेतन ठाकुर, रोहित गुप्ता, निराधार शर्मा,

राजेंद्र परिहार, प्रमिला राणा, कृष्ण मजबूतदार सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर देश की एकता का परिचय दिया। for example

यात्रा के मार्ग में क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं व जलपान से यात्रियों का भव्य स्वागत किया। after

आयोजन को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु भी आयोजकों ने आभार प्रकट किया। best of all