ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर “विशाल तिरंगा यात्रा” का आयोजन, घोंडा विधानसभा के भजनपुरा से गामड़ी रोड तक उमड़ा राष्ट्रप्रेम का सैलाब:

“ऑपरेशन सिंदूर”

18 मई: देश की सैन्य शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक बने “ऑपरेशन सिंदूर”

की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज घोंडा विधानसभा क्षेत्र में

एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। even that

यह यात्रा देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और

राष्ट्र के प्रति जनमानस की एकता व प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम बनी। furthermore

यात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे भजनपुरा मेन मार्केट स्थित PWD पंप के समीप से हुआ,

जो चौ. हंसराज पार्क (तिकोना पार्क) से होते हुए पंडित मेडिकल स्टोर, गामड़ी रोड तक पहुँची। what’s more

पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति के नारों से गूंजते हुए हजारों लोगों की भागीदारी देखने को मिली। For example

इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजन में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। before that

PAC एवं DDC चेयरमेन अजय महावर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिला अध्यक्ष पूनम चौहान:

पार्षद प्रमोद गुप्ता, रेखा रानी और प्रीति गुप्ता इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बने। first

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया, विपिन कुमार, राजेश पाल, in addition

सचिन छाजलाना, वरिष्ठ नेता राजकुमार बल्लन, दिनेश धामा, महक सिंह, विनोद जायस, हरीश शर्मा, such as

दिनेश अच्छवान, योगेंद्र राजोरा सहित मार्किट एसोसिएशन, RWAs व स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। in this case

इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा:

“जब देश की सरहदें सुरक्षित होती हैं, तभी हम अपने घरों में निडर होकर सांस लेते हैं। again

ऑपरेशन सिंदूर हमारे सैनिकों के साहस और समर्पण की कहानी है। and

हमें न केवल उनका सम्मान करना है, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी ईमानदारी से निभाना है। and then

आज की यह तिरंगा यात्रा हमें यही संदेश देती है कि हम सभी एक हैं—रंग, भाषा और जाति से परे, एक राष्ट्र, एक संकल्प। after that

” और उन्होंने सभी को शपथ ग्रहण करवाई। as well as that

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में भाग लें और देश के लिए कुछ कर दिखाने का संकल्प लें। along with

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। next