हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने शासन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। 8931 दिनों तक लगातार पद पर बने रहकर उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके राजनीतिक अनुभव को दर्शाती है, बल्कि देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का भी प्रमाण है।
मोदी जी नें का लंबा कार्यकाल: एक ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह कार्यकाल भारतीय राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय बन गया है। 8931 दिनों तक सत्ता में बने रहना किसी भी नेता के लिए आसान नहीं होता, लेकिन मोदी जी ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और जनता के विश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े फैसले लिए, जिनका असर देश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था पर साफ दिखाई देता है।

गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने की सराहना
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा की मोदी जी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। अमित शाह जी ने अपने संदेश में लिखा की प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं और विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए।
उन्होंने यह भी कहा की मोदी जी का नेतृत्व भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान दिलाने में सफल रहा है। उनकी नीतियों के कारण आज भारत को एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में देखा जा रहा है।
गरीबों और विकास के लिए समर्पण
प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल की सबसे बड़ी खासियत यह रही है की उन्होंने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू कीं। चाहे वह गरीबों के लिए आवास योजना हो, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देना हो या फिर जनधन योजना के जरिए बैंकिंग सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना—हर कदम पर आम जनता को केंद्र में रखा गया।
मोदी जी की नीतियों ने देश में विकास की गति को तेज किया है। सड़क, रेल, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों ने भारत को आधुनिकता की ओर तेजी से आगे बढ़ाया है।
बिना छुट्टी के 24 साल से अधिक सेवा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में एक खास बात यह भी कही जाती है की उन्होंने पिछले 24 सालों से बिना छुट्टी लिए लगातार देश की सेवा की है। यह बात उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है। देश के प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने हमेशा अपने काम को प्राथमिकता दी है।
उनकी इसी कार्यशैली ने उन्हें देश और दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखते है जो हर समय देश के विकास के लिए समर्पित रहते है।
“मोदी युग” में बदला भारत
गृहमंत्री अमित शाह जी ने अपने बयान में “मोदी युग” का जिक्र करते हुए कहा की इस दौर में भारत ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज भारत डिजिटल तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष और स्टार्टअप के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मोदी युग में देश की वैश्विक छवि भी मजबूत हुई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज पहले से अधिक प्रभावशाली बनी है और कई बड़े देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत हुए हैं।https://avmtimes.in/property-fraud-delhi-accused-who-defrauded-lakhs-of-rupees-on-the-pretext-of-cheap-flat-rahul-caught-by-crime-branch/
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 8931 दिनों का कार्यकाल भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई उनकी सराहना यह दर्शाती है की उनके नेतृत्व को सरकार के भीतर भी व्यापक समर्थन प्राप्त है।
मोदी जी का यह सफर आने वाले समय में भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनके नेतृत्व में भारत ने जिस तरह से प्रगति की है, वह आने वाले वर्षों में और भी नई ऊंचाइयों को छू सकता है।https://www.youtube.com/@avmtimes