New Update :-‘BSNL Choose Your Mobile Number’:- “BSNL” की मदद से अपनी पसंद का नंबर चुन सकते हैं।

नमस्कार दोस्तो,  जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने हाल ही में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई है। यही वजह है कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ज्यादातर यूजर्स अब बीएसएनएल पर स्विच कर रहे हैं। ये कंपनी किफायती प्लान्स देने के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि कंपनी अपनी सर्विस को देशभर में फैला रही है और खासकर 4G सर्विस का जाल तेजी से बिछा रही है। 1 हजार से ज्यादा साइट्स में 4G सर्विस मिल रही है।

अब ऐसे में अगर कोई नई BSNL SIM खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये नए सब्सक्राइबर्स को मोबाइल नंबर का चयन करने की इजाजत देता है। ऐसे में आप भी अपनी पसंद का नंबर खरीदना चाहते हैं तो हम कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल करके आपके लिए इनका चयन करना काफी आसान हो जाता है।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई-

·  सबसे पहले गूगल पर जाकर ‘BSNL Choose Your Mobile Number’ पर जाना होगा।

·  यहां जाने के बाद आपको ‘cymn’ लिंक पर जाना होगा।

·  यहां पर आपको अपना जोन का भी चयन करना होगा। जैसा किस जगह पर आप रहते हैं या आपका ज़ोन कौन सा है।

·  नए सब्सक्राइबर्स के लिए BSNL की तरफ से पसंदीदा लोकेशन के बारे में भी कहा जाता है। यहां पर आपको ‘Fancy Number’ का चयन करने के लिए भी कहा जाता है। यानी आप इसकी मदद से अपनी पसंद का नंबर चुन सकते हैं।

·  पसंदीदा नंबर के बाद आपको ‘रिजर्व नंबर’ का भी ऑप्शन दिया जाता है। आप इस विकल्प का चयन कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है।

·  OTP हासिल करने के लिए आपको मौजूदा नंबर का चयन करना होता है। यहां पर आपको एक ओटीपी नंबर भेजा जाएगा।

·  यहां पर आपको OTP नंबर दर्ज करना होगा। इस ओटीपी का इस्तेमाल आप कर पाएंगे।

·  पसंदीदा नंबर का चयन करने के बाद आपको सिम लेने के लिए मौजूद BSNL स्टोर पर जाना ही होगा।

BSNL की आंध्र प्रदेश सर्किल में इसको लेकर ट्वीट भी किया गया था। साथ ही अब बीएसएनल की बात करें तो इसमें काफी सुधार भी किए जा रहे हैं। 4जी के बाद अब कंपनी का पूरा फोकस 5जी नेटवर्क पर होने वाला है। साथ ही अभी टाटा की तरफ से भी बीएसएनएल में निवेश किया गया है। दरअसल कंपनी यहां डेटा सेंटर बनाने पर काम करेगी और यूजर्स को आसानी से फास्ट इंटरनेट मिल पाएगा।

हमें कमेंट करके जरूर बताएं, कि आपको हमारी ये जानकारी कैसी लगी। अगर आप ऐसी और किसी जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं और ऐसी और जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट https://avmtimes.in/ पर भी जा सकते हैं। हमारी इस जानकारी को पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।