घोंडा में ₹10.90 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

दिल्ली के पुराने गांवों में सड़कों और नालियों का होगा कायाकल्प, यमुना पार विकास बोर्ड निधि से कराए जाएंगे विकास कार्य

नई दिल्ली। घोंडा विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी मेंडू और पुराने उस्मानपुर गांव में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ₹10 करोड़ 90 लाख 73 हजार की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। शनिवार को विधायक अजय महावर ने यमुना पार विकास बोर्ड निधि के अंतर्गत इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों और प्रीकास्ट नालियों के रिप्लेसमेंट कार्यों का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं के तहत वर्षों पुरानी और क्षतिग्रस्त सड़कों के साथ-साथ जर्जर नालियों को भी बदला जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

दोनों गांवों में करोड़ों रुपये से होंगे विकास कार्य

स्वीकृत परियोजनाओं के अनुसार गढ़ी मेंडू गांव में ₹5 करोड़ 91 लाख 38 हजार की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं, पुराने उस्मानपुर गांव में ₹4 करोड़ 99 लाख 35 हजार खर्च किए जाएंगे।

इन कार्यों में पुरानी एवं क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों को बदलने और पुरानी प्रीकास्ट नालियों का रिप्लेसमेंट शामिल है। परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र की मौजूदा नागरिक सुविधाओं को अधिक व्यवस्थित और मजबूत बनाना है।

पुराने गांवों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : अजय महावर

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय महावर ने कहा कि घोंडा विधानसभा के पुराने गांवों में वर्षों से चली आ रही बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कई स्थानों पर सड़कें और नालियां जर्जर अवस्था में हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी में परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि विकास का अर्थ केवल नई परियोजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि पहले से मौजूद सुविधाओं को भी बेहतर और टिकाऊ बनाना है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव, गली और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाना उनका संकल्प है। साथ ही, सभी परियोजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता और कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही गति

विधायक अजय महावर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यमुना पार विकास बोर्ड निधि के माध्यम से घोंडा विधानसभा में विकास परियोजनाओं को गति देने में श्री अरविंदर सिंह लवली के सहयोग का भी उल्लेख किया और सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों का किया स्वागत

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में शुरू होने वाली ये परियोजनाएं स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।https://www.youtube.com/watch?v=DXBNADh9ojc&pp=ygUJYXZtIHRpbWVz

पार्षद श्रीमती रेखा रानी ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से पुरानी सड़कों और नालियों के सुधार की मांग कर रहे थे। इन कार्यों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने विधायक अजय महावर का आभार व्यक्त किया।

वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन ने कहा कि पुराने गांवों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण समय की आवश्यकता है। सड़कों और नालियों के रिप्लेसमेंट से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रयासों के लिए विधायक का धन्यवाद किया।https://avmtimes.in/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a5-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%82/

बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, पार्षद श्रीमती रेखा रानी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, मनीष उपाध्याय, विपिन कुमार, महंत नवल किशोर जी महाराज, पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, विजेंद्र चौधरी, भुवनेश सिंघल, विजय चौधरी, गंगाधर शर्मा, जितेंद्र भदौरिया, हरीश शर्मा, दिनेश धामा, मनोज परिहार, विपिन शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, दिनेश जोशी, नितिन चौधरी, नरेंद्र कुमार, जसवंत सिंह रावत, रामनरेश पराशर, योगेंद्र राजोरा, डॉ. दीपमाला जी, राजसिंह, विशेष माहेश्वरी और देवेंद्र डेढ़ा सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।