आज यानी 19 जनवरी से एक नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और यह हफ्ता एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक दर्शकों के लिए मनोरंजन की भरपूर सौगात आने वाली है। इस सप्ताह कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। खासतौर पर अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। आइए जानते है इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में विस्तार से।
सिनेमाघरों में रिलीज होंगी नई फिल्में
इस हफ्ते सिनेमाघरों में कई नई फिल्में दस्तक देने वाली है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में है फिल्म ‘बॉर्डर 2’। यह फिल्म देशभक्ति और जंग के जज्बे को एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाने वाली है। ‘बॉर्डर’ फिल्म को दर्शकों ने जिस तरह से प्यार दिया था, उसी को देखते हुए ‘बॉर्डर 2’ से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुका है और दर्शकों में इसे देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी होगी धमाकेदार एंट्री
सिर्फ सिनेमाघर ही नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस हफ्ते एक से बढ़कर एक कंटेंट रिलीज होने वाला है। जिन दर्शकों को घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, उनके लिए यह सप्ताह किसी ट्रीट से कम नहीं है।
जिओ हॉटस्टार पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार इस हफ्ते खास तौर पर चर्चा में रहने वाला है। यहां ‘गुस्ताख इश्क’ फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। यह एक हिंदी ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्यार, जज्बात और रिश्तों की गहराई को दिखाया गया है।
इसके अलावा ‘मार्क’ फिल्म भी 23 जनवरी 2026 को जिओ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह फिल्म थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर बताई जा रही है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है।
वहीं, विज्ञान और अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के लिए ‘स्पेस जेन : चंद्रयान’ वेब सीरीज भी 23 जनवरी 2026 में जिओ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। यह सीरीज भारत के चंद्रयान मिशन से प्रेरित बताई जा रही है और इसमें स्पेस साइंस के साथ-साथ इंसानी जज्बे को भी दिखाया जाएगा।
नेटफ्लिक्स पर आएगी ड्रामा फिल्म
दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी इस हफ्ते नई फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 23 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें प्यार और त्याग की कहानी को खूबसूरती से पेश किया गया है। रोमांटिक फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए यह फिल्म खास साबित हो सकती है।
ZEE5 पर रिलीज होंगी दो नई फिल्में
ZEE5 पर भी इस हफ्ते दर्शकों को नया कंटेंट देखने को मिलेगा। यहां ‘सिराई’ और ‘इट्स नॉट लाइक दैट’ नाम की दो फिल्में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली हैं। दोनों ही फिल्में अलग-अलग विषयों पर आधारित है और युवा दर्शकों को खास तौर पर पसंद आ सकती है।
कुल मिलाकर दर्शकों के लिए शानदार हफ्ता
कुल मिलाकर, 19 जनवरी से शुरू हुआ यह नया सप्ताह एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। चाहे आप सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखना पसंद करते हों या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे एंटरटेनमेंट लेना चाहते हों, इस हफ्ते हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है। अब देखना यह होगा की इनमें से कौन-सी फिल्म और वेब सीरीज दर्शकों के दिलों पर राज करती है।





