देश की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में द्वारका जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 नाइजीरियाई नागरिकों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया की ये सभी लोग बिना वैध वीजा और जरूरी दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन सभी को उनके देश वापस भेजने की तैयारी भी कर ली है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत द्वारका जिले की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
ऑपरेशन यूनिट और स्थानीय थानों को दिए गए विशेष निर्देश
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में इस पूरे अभियान को चलाया जा रहा है। डीसीपी ने ‘ऑपरेशन यूनिट’ और जिले के सभी स्थानीय थानों की पुलिस टीमों को विशेष निर्देश जारी किए है। इन निर्देशों के तहत पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे सभी विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनके दस्तावेजों की गहन जांच करने को कहा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की यह सुनिश्चित किया जा रहा है की जो भी विदेशी नागरिक दिल्ली में रह रहे है, उनके पास वैध पासपोर्ट, वीजा और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद हों। यदि किसी व्यक्ति के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए जाते है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर उसे उसके देश वापस भेजा जाएगा।
उत्तम नगर और द्वारका इलाके से पकड़े गए विदेशी नागरिक
पुलिस जांच के दौरान सामने आया की पकड़े गए 5 नाइजीरियाई नागरिकों में से 3 उत्तम नगर इलाके में रह रहे थे, जबकि 2 द्वारका इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर उनके दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान पता चला की इनके वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी या इनके पास कोई वैध दस्तावेज ही नहीं थे।
इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, अब इन सभी नागरिकों को जल्द ही नाइजीरिया भेज दिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम
दिल्ली पुलिस का कहना है की राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे है। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया की कई बार ऐसे मामलों में कुछ विदेशी नागरिक वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रहना जारी रखते है। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जाते है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
द्वारका जिले की पुलिस ने साफ किया है की आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए है की वे अपने क्षेत्र में रह रहे विदेशी नागरिकों की नियमित जांच करती रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें।https://www.instagram.com/p/DViMkmyk5wN/?igsh=MTk1M2g0NGwwcm1zZg==
पुलिस का मानना है की इस तरह के अभियानों से न केवल कानून व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा की देश में रहने वाले विदेशी नागरिक सभी नियमों और कानूनों का पालन करें।https://www.youtube.com/@avmtimes





