उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने इस मामले के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक बहादुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया।
यह दर्दनाक घटना 6 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। मां और उसकी 9 साल की मासूम बेटी की हत्या ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया था। पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
तिलवाड़ा गांव से सामने आया था मामला
पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा गांव का है। गांव के रहने वाले योगेंद्र लाल नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि कई दिनों से दीपक बहादुर अपने किराए के कमरे में दिखाई नहीं दे रहा है। साथ ही कमरे के आसपास से अजीब तरह की दुर्गंध भी आ रही थी।
योगेंद्र लाल की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर की स्थिति देखी। कमरे के अंदर जो नजारा सामने आया उसने सभी को हिला कर रख दिया।

कमरे के अंदर मिले मां-बेटी के शव
जब पुलिस ने कमरे के अंदर प्रवेश किया तो वहां एक महिला और उसकी 9 साल की बेटी का शव पड़ा हुआ मिला। दोनों की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया।
पुलिस ने तुरंत मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह सामने आया की हत्या के बाद आरोपी दीपक बहादुर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।
आरोपी की तलाश में कई राज्यों में चलाया गया अभियान
रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने कई राज्यों में आरोपी की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ है और यहां से मुंबई भागने की फिराक में है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को सतर्क किया गया।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाकर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी स्टेशन पर मौजूद है और मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीपक बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है की आरोपी से पूछताछ के बाद इस पूरे मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की आरोपी ने इस जघन्य वारदात को क्यों अंजाम दिया और हत्या के पीछे उसकी क्या मंशा थी।https://avmtimes.in/malawi-food-crisis-india-sent-1000-metric-tons-of-rice-to-help-malawi-struggling-with-el-nino-and-drought/
इस घटना के बाद तिलवाड़ा गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे है। पुलिस ने आश्वासन दिया है की मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।https://www.youtube.com/@avmtimes





