Delhi Police Constable Executive Result 2026 कब आएगा? जानिए रिजल्ट डेट और चेक करने का तरीका

दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे है। बताया जा रहा है की इस परीक्षा का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में किसी भी समय जारी किया जा सकता है। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है और देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया है। दिल्ली पुलिस में नौकरी को सुरक्षा, प्रतिष्ठा और बेहतर भविष्य के लिए एक शानदार अवसर माना जाता है, इसलिए इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कुल पदों की संख्या में हुआ बदलाव

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए पहले कुल 7,565 पदों पर वैकेंसी घोषित की गई थी। लेकिन बाद में इसमें पदों की संख्या कम कर दी गई है। अब इस भर्ती के तहत कुल 7,201 पदों पर ही नियुक्ति की जाएगी।

पदों की संख्या में कमी आने के बाद उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि आयोग का कहना है की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

इस तरह चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

जब कर्मचारी चयन आयोग रिजल्ट जारी करेगा, तब उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

रिजल्ट पीडीएफ फाइल के रूप में खुल जाएगा।

उम्मीदवार अपने रोल नंबर या नाम की मदद से उसमें अपना रिजल्ट खोज सकते है।

रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवार भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।

शारीरिक मानक (Physical Standard)

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। उम्मीदवारों को तय किए गए शारीरिक मानकों को पूरा करना जरूरी होता है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा उनकी छाती 81 से 85 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर तय की गई है।

इन मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलता है।

फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या शामिल है

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच की जाती है।

फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी गतिविधियों को पूरा करना होता है। इन सभी टेस्ट को निर्धारित समय और नियमों के अनुसार पूरा करना जरूरी होता है। जो उम्मीदवार इन शारीरिक परीक्षणों में सफल होते है, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माना जाता है।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को न केवल अच्छी सैलरी मिलती है बल्कि कई सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। इसके अलावा पुलिस विभाग में काम करने का अनुभव और सम्मान भी युवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।https://avmtimes.in/up-roadways-recruitment-2026-big-recruitment-for-6674-posts/

अब सभी उम्मीदवारों की नजरें कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है की मार्च के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे समय-समय पर SSC की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि परिणाम जारी होते ही तुरंत जानकारी मिल सके।https://www.youtube.com/@avmtimes