Oscar 2026 Ceremony: 98वें Academy Awards में मंच पर नजर आएंगी Priyanka Chopra, जानिए कब और कहां देखें

फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले ऑस्कर अवॉर्ड का 98वां संस्करण इस साल बेहद खास होने जा रहा है। दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों की निगाहें इस भव्य समारोह पर टिकी हुई है। इस बार यह अवॉर्ड समारोह 15 मार्च को अमेरिका के शहर Los Angeles में स्थित Dolby Theatre में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में दुनिया की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी और भारत के लिए गर्व की बात यह है की बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra भी इस बार प्रेजेंटर के रूप में मंच पर नजर आएंगी।

ऑस्कर अवॉर्ड का भव्य आयोजन

फिल्म उद्योग का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले Academy Awards का 98वां आयोजन 15 मार्च को होगा। यह समारोह हर साल की तरह इस बार भी पूरी दुनिया के फिल्म प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। समारोह के दौरान पिछले साल की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा।

डॉल्बी थिएटर में होने वाला यह समारोह बेहद भव्य होता है, जहां रेड कार्पेट पर दुनिया भर के सुपरस्टार्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराते है। लाखों लोग इस समारोह को लाइव देखने के लिए उत्सुक रहते है।

भारत में रहने वाले दर्शक भी इस समारोह का आनंद ले सकेंगे। भारतीय समयानुसार इसे 16 मार्च की सुबह करीब 4:30 बजे देखा जा सकता है। कई टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म इस समारोह का लाइव प्रसारण करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी प्रेजेंटर

इस बार भारत के लिए एक खास बात यह है की बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री Priyanka Chopra ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

उनकी मौजूदगी भारतीय दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी। प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जिसकी वजह से उन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में प्रेजेंटर बनने का मौका मिला है।

1929 से शुरू हुई ऑस्कर की परंपरा

ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत साल 1929 में हुई थी। तब से लेकर आज तक यह समारोह फिल्म जगत का सबसे बड़ा सम्मान बन चुका है। पिछले लगभग 98 वर्षों में इस अवॉर्ड ने सिनेमा की दुनिया में कई ऐतिहासिक क्षणों को जन्म दिया है।

इस लंबे इतिहास में दुनिया भर की 50 से अधिक फिल्मों को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुका है। हर साल फिल्म उद्योग के कलाकार इस अवॉर्ड को जीतने का सपना देखते है, क्योंकि इसे सिनेमा जगत की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

भारत और ऑस्कर का रिश्ता

भारत का ऑस्कर से संबंध भी काफी पुराना रहा है। साल 1957 में पहली बार भारत की ओर से फिल्म Mother India को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक Mehboob Khan ने किया था।

मदर इंडिया उस समय ऑस्कर जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश यह फिल्म केवल एक वोट से हार गई। उस साल यह सम्मान इटालियन फिल्म Nights of Cabiria को मिला था। हालांकि मदर इंडिया की इस उपलब्धि ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाई।

दुनियाभर की निगाहें समारोह पर

ऑस्कर अवॉर्ड केवल एक पुरस्कार समारोह नहीं बल्कि पूरी दुनिया के फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ा उत्सव है। यहां हर साल नई प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया जाता है।https://avmtimes.in/truck-full-of-lpg-cylinders-stolen-in-jhansi-524-cylinders-missing-worth-around-rs-18-lakh/

इस बार का 98वां समारोह इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी भारतीय दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने वाली है। फिल्म प्रेमियों के लिए 16 मार्च की सुबह का यह समारोह निश्चित ही यादगार साबित होने वाला है।https://www.youtube.com/@avmtimes