इन दिनों देशभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सऐप, फेसबुक और टेलीग्राम पर LPG गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर तरह-तरह के मैसेज तेजी से वायरल हो रहे है। इन मैसेजों में लोगों से जल्द से जल्द गैस सिलेंडर बुक करने या किसी विशेष लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की जा रही है। कई जगहों पर यह भी दावा किया जा रहा है की आने वाले दिनों में देश में LPG सिलेंडर की भारी कमी होने वाली है, इसलिए तुरंत बुकिंग कर लेना जरूरी है।
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है की इस तरह के वायरल मैसेज साइबर ठगों का जाल हो सकते है, जिनका मकसद लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करना है।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे है फर्जी मैसेज
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे कई मैसेज देखने को मिल रहे है जिनमें दावा किया जा रहा है की देश में LPG सिलेंडर की सप्लाई कम होने वाली है। इन मैसेजों में लोगों को डराया जा रहा है की अगर उन्होंने तुरंत गैस बुकिंग नहीं की तो आने वाले समय में उन्हें सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।
इन संदेशों के साथ अक्सर एक लिंक भी भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करके गैस सिलेंडर की बुकिंग या रजिस्ट्रेशन करने की बात कही जाती है। कई लोग बिना सोचे-समझे इन लिंक पर क्लिक कर देते है, जिससे साइबर ठगों को मौका मिल जाता है।

दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों को चेतावनी दी है की LPG सिलेंडर की कमी को लेकर जो मैसेज वायरल हो रहे है, वे पूरी तरह फर्जी हो सकते है। पुलिस ने स्पष्ट किया है की गैस की सप्लाई को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी केवल गैस कंपनियों या सरकारी एजेंसियों के माध्यम से ही दी जाती है।
पुलिस ने कहा है की किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें। अगर किसी को ऐसा मैसेज मिलता है तो उसे तुरंत नजरअंदाज करना चाहिए और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करना चाहिए।
साइबर ठग कैसे बनाते है लोगों को शिकार?
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते है। LPG सिलेंडर की कमी का डर दिखाकर भी वे लोगों को अपने जाल में फंसा रहे है।
ऐसे फर्जी मैसेज में अक्सर यह कहा जाता है की गैस सिलेंडर की भारी कमी होने वाली है और तुरंत बुकिंग करनी जरूरी है। इसके बाद एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने के बाद लोगों से उनका मोबाइल नंबर, OTP या बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है।
जैसे ही कोई व्यक्ति यह जानकारी दर्ज करता है, उसकी संवेदनशील जानकारी साइबर ठगों तक पहुंच जाती है। इसके बाद ठग आसानी से उसके बैंक खाते से पैसे निकाल सकते है या अन्य तरह की धोखाधड़ी कर सकते है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है की किसी भी तरह के संदिग्ध मैसेज या लिंक से सावधान रहें। यदि LPG सिलेंडर की बुकिंग करनी है तो केवल आधिकारिक मोबाइल ऐप, वेबसाइट या गैस एजेंसी के माध्यम से ही बुकिंग करें। अगर किसी को साइबर धोखाधड़ी का शक होता है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
अफवाहों से बचें और जागरूक रहें
सोशल मीडिया के दौर में फर्जी खबरें और मैसेज तेजी से फैल जाते है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए जरूरी है की किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।https://avmtimes.in/indian-army-agniveer-bharti-2026-online-application-started-opportunity-for-10th-and-12th-pass-youth/
LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रहे ऐसे मैसेज भी इसी तरह की अफवाह का हिस्सा हो सकते है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि साइबर ठगों के जाल में फंसने से बचा जा सके। जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।https://www.youtube.com/@avmtimes





