भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्मों का हमेशा से खास महत्व रहा है। इन्हीं में से एक बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट ‘रामायण’ आज की तारीख में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बन चुका है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक काफी लंबे समय से कर रहे है। बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट के कारण यह फिल्म सुर्खियों में है।
फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले है, जिनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और केजीएफ स्टार यश जैसे नाम शामिल है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक पंचायत वेब सीरीज के लोकप्रिय अभिनेता फैसल मलिक भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे है।

पंचायत के अभिनेता फैसल मलिक की हुई एंट्री
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज ‘पंचायत’ के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता फैसल मलिक अब बड़े पर्दे पर भी एक बड़ा किरदार निभाने जा रहे है। खबरों के अनुसार, फैसल मलिक फिल्म ‘रामायण’ में रावण के भाई कुंभकरण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
कुंभकरण का किरदार रामायण की कहानी में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह किरदार अपनी ताकत, विशाल कद-काठी और युद्ध कौशल के लिए जाना जाता है। ऐसे में फैसल मलिक को इस रोल में देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
पहला शूटिंग शेड्यूल हुआ पूरा
फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी के मुताबिक फैसल मलिक ने ‘रामायण’ फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने किरदार को लेकर काफी मेहनत की है।
बताया जा रहा है की इस फिल्म के लिए कलाकारों को खास ट्रेनिंग भी दी जा रही है ताकि पौराणिक किरदारों को पर्दे पर पूरी गंभीरता और प्रभाव के साथ पेश किया जा सके। फिल्म के मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बेहद भव्य और शानदार बनाने की तैयारी कर रहे है।
यश निभाएंगे रावण का किरदार
इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश को रावण के किरदार के लिए चुना गया है। यश अपने दमदार अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते है, इसलिए उनके फैंस भी इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित है।
अब खबर सामने आई है की फैसल मलिक भी शूटिंग के दौरान यश के साथ जुड़ चुके हैं। क्योंकि फिल्म में कुंभकरण रावण का भाई होता है, ऐसे में दोनों कलाकारों के कई सीन एक साथ देखने को मिल सकते है। यह देखना दिलचस्प होगा की दोनों कलाकार मिलकर इन ऐतिहासिक किरदारों को किस तरह पर्दे पर जीवंत बनाते है।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी निभाएंगे अहम भूमिका
फिल्म ‘रामायण’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले है, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
निर्माताओं का मानना है की यह फिल्म सिर्फ एक मनोरंजन प्रोजेक्ट नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश होगी।
अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ में भी दिखे थे फैसल मलिक
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ में भी फैसल मलिक नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अब ‘रामायण’ जैसे बड़े बजट और भव्य प्रोजेक्ट में उनकी एंट्री यह साबित करती है की वह धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बना रहे है।
दर्शकों को बेसब्री से इंतजार
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़े कलाकारों की मौजूदगी, शानदार कहानी और भव्य प्रस्तुति के कारण यह फिल्म आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।https://avmtimes.in/samriddhi-kendra-launched-in-guna-the-countrys-first-prosperity-center-villagers-will-get-many-digital-services-at-one-place/
अब यह देखना दिलचस्प होगा की रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और फैसल मलिक जैसे कलाकार मिलकर इस पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर किस तरह जीवंत बनाते है।https://www.youtube.com/@avmtimes





