स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में एक कदम: मोती नगर में दो दिवसीय जागरूकता अभियान

प्रेस विज्ञप्ति
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर स्थित डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स सोसाइटी में आज प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था युग संस्कृति न्यास द्वारा सीजीसीओए (CGCOA) के सहयोग से दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों के साथ-साथ वहां कार्यरत कर्मचारियों और आसपास के स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान डॉ अग्रवाल आई हॉस्पिटल के अनुभवी और प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हड्डियों और अन्य सामान्य बीमारियों की भी जांच की गई। शिविर में आए लोगों को निःशुल्क दवाइयां तथा आई ड्रॉप भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक साइन, सड़क सुरक्षा नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों और नागरिकों को सड़क पर सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।https://avmtimes.in/faisal-maliks-entry-will-be-seen-in-the-role-of-kumbhkaran-in-ranbir-kapoors-film-ramayana/


कार्यक्रम में युग संस्कृति न्यास के संस्थापक आचार्य धर्मवीर सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सड़क सुरक्षा जैसे विषय अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उन्हें सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता अभियान पहुंच सके।https://www.youtube.com/@avmtimes