CBI SO Recruitment 2026 – IT, Mobile App, Cloud और Cyber Security में करियर बनाने का मौका, आवेदन 20-23 मार्च तक

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे है, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। खास बात यह है की आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब है और उम्मीदवारों के पास सिर्फ 20 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते है, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

कुल पदों की संख्या और महत्वपूर्ण जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद विभिन्न तकनीकी और विशेषज्ञ क्षेत्रों से जुड़े हुए है, जिनमें आईटी और डिजिटल सेक्टर के कई महत्वपूर्ण रोल शामिल है। आज के समय में बैंकिंग सेक्टर तेजी से डिजिटल हो रहा है, इसलिए इन पदों की मांग और महत्व भी काफी बढ़ गया है।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती ?

इस भर्ती में कई तरह के स्पेशलिस्ट पद शामिल है, जैसे—

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट (Java और .Net)

मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन

डिजिटल चैनल मैनेजमेंट

इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी

नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन

क्लाउड मैनेजमेंट

Windows और Active Directory एडमिनिस्ट्रेशन

डेटा इंजीनियरिंग और डेटा साइंस

DevSecOps

रिस्क मैनेजमेंट

आईटी ऑफिसर (Information Technology Officer)

जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Gen AI)

इन पदों के जरिए उम्मीदवारों को अपने तकनीकी कौशल को निखारने और एक प्रतिष्ठित बैंक में काम करने का अवसर मिलेगा।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन दो चरणों में किया जाएगा—

ऑनलाइन लिखित परीक्षा

साक्षात्कार (Interview)

सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें—

सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर SO भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

अब अपने आप को रजिस्टर करें (पंजीकरण करें)।

लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।

सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें ( अगर माँगा जाए तो )

फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

क्यों खास है यह भर्ती ?

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहद खास है जो आईटी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते है और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते है। खासकर Gen AI, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में काम करने का मौका इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाता है।

जल्द करें आवेदन

ध्यान रखें की आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है और इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए यदि आप योग्य है और इस मौके का फायदा उठाना चाहते है, तो बिना देर किए तुरंत आवेदन करें।https://avmtimes.in/upsc-combined-medical-services-cms-2026-bumper-recruitment-on-1358-posts-%e2%82%b91-77-lakh-salary-complete-information-of-application/

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह SO भर्ती न सिर्फ एक स्थिर सरकारी नौकरी का अवसर है, बल्कि यह तकनीकी विशेषज्ञों के लिए अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सुनहरा मौका भी है। समय कम है, इसलिए आज ही आवेदन करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।https://www.youtube.com/@avmtimes