देश के लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में कुल 1,358 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे है, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।
कुल पदों का विवरण
यूपीएससी द्वारा जारी इस भर्ती में विभिन्न कैटेगरी के तहत पदों को विभाजित किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा पद जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर से जुड़े है, और यह पद भविष्य में जाकर आपके सभी सपने साकार कर सकते है।
पहली कैटेगरी:
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड
मेडिकल ऑफिसर सब कैडर ऑफ सेंट्रल हेल्थ सर्विस
कुल पद: 864
दूसरी कैटेगरी:
असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर: 450 पद
अन्य पद:
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर: 14 पद
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II: 30 पद
इन सभी पदों के माध्यम से केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू: 11 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, यानी कि जितना जल्दी हो सके आवेदन कर लीजिए क्योंकि आखिरी समय का कुछ पता नहीं होता है।
आवेदन शुल्क में छूट
यूपीएससी ने आवेदन शुल्क को सभी वर्गों के लिए अलग-अलग रखा है:
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹200
महिला / एससी / एसटी / दिव्यांग उम्मीदवार: शुल्क पर छूट मिल जाएगी
यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी
कैंडिडेट्स का चयन दो मुख्य चरणों में किया जाएगा:
लिखित परीक्षा (Written Exam)
पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के मेडिकल ज्ञान और विषय से संबंधित समझ का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता और प्रोफेशनल एटीट्यूड को परखा जाएगा।
सैलरी और सुविधाएं
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और कई सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
वेतन मैट्रिक्स स्तर: लेवल 10
सैलरी: 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रति माह
इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी आवास, मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
क्यों खास है यह भर्ती?
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा को देश की प्रतिष्ठित मेडिकल भर्तियों में से एक माना जाता है। इसके जरिए न केवल स्थिर करियर मिलता है, बल्कि देश की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने का अवसर भी प्राप्त होता है। बढ़ते स्वास्थ्य ढांचे और सरकारी योजनाओं के चलते इस तरह की भर्तियों का महत्व और भी बढ़ गया है।https://avmtimes.in/ccscb-team-won-powerlifting-championship-in-chandigarh-dharam-pal-ji-got-new-responsibility-at-international-level/
अगर आप मेडिकल फील्ड से जुड़े है और सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो यूपीएससी सीएमएस 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। सही रणनीति और मेहनत के साथ आप इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है और एक सुरक्षित व सम्मानजनक करियर की ओर कदम बढ़ा सकते है।https://www.youtube.com/@avmtimes





