मिडिल ईस्ट संघर्ष का असर डिजिटल दुनिया पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खतरे से इंटरनेट, क्लाउड, AI और वैश्विक डेटा ट्रैफिक प्रभावित

मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष अब केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका असर वैश्विक डिजिटल सिस्टम पर भी पड़ने लगा है। खासकर ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाली ऊर्जा सप्लाई को प्रभावित करने के बाद पूरी दुनिया में आर्थिक चिंता बढ़ गई है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस का परिवहन होता है। लेकिन अब इसी रास्ते से गुजरने वाली समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबलों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बढ़ता महत्व और जोखिम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज केवल ऊर्जा आपूर्ति का मार्ग नहीं है, बल्कि यह वैश्विक इंटरनेट कनेक्टिविटी का भी एक अहम केंद्र है। इस क्षेत्र से कई महत्वपूर्ण केबल्स गुजरती है, जो कई महत्वपूर्ण इलाकों को डिजिटल रूप से जोड़ती है। इन केबल्स के जरिए डेटा का आदान-प्रदान होता है, जिसमें बैंकिंग ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन पेमेंट, क्लाउड सर्विस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी सेवाएं शामिल हैं।

यदि इस क्षेत्र में किसी प्रकार की सैन्य कार्रवाई या दुर्घटना के कारण इन केबल्स को नुकसान पहुंचता है, तो इसका असर केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर देखने को मिलेगा।

इंटरनेट ठप होने का खतरा

समुद्र के नीचे बिछी इन केबल्स को नुकसान पहुंचने का मतलब है की इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो सकती है। भले ही दुनिया में सैटेलाइट इंटरनेट जैसे विकल्प मौजूद है, लेकिन अभी भी 95% से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय डेटा ट्रैफिक इन्हीं केबल्स के जरिए होता है। ऐसे में अगर ये केबल्स प्रभावित होती है, तो कई देशों में इंटरनेट की स्पीड धीमी हो सकती है या पूरी तरह से सेवाएं बाधित हो सकती है।

भारत जैसे तेजी से डिजिटल हो रहे देश पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ऑनलाइन शिक्षा, वर्क फ्रॉम होम, ई-कॉमर्स और डिजिटल सेवाएं बाधित हो सकती है।

बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट पर असर

आज के समय में लगभग हर आर्थिक गतिविधि इंटरनेट पर निर्भर है। अगर केबल्स को नुकसान होता है, तो बैंकिंग सिस्टम और डिजिटल पेमेंट सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में देरी, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फेल होना और स्टॉक मार्केट में अस्थिरता जैसी समस्याएं सामने आ सकती है।

यूपीआई, नेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इससे आम लोगों के दैनिक जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा।

AI और क्लाउड सेवाओं पर संकट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकें भी बड़े पैमाने पर इंटरनेट कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है। अगर डेटा ट्रांसमिशन में बाधा आती है, तो AI आधारित सेवाएं जैसे चैटबॉट, डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन टूल्स प्रभावित हो सकते है।

कई बड़ी टेक कंपनियों के डेटा सेंटर अलग-अलग देशों में स्थित है, जो इन केबल्स के जरिए आपस में जुड़े होते है। ऐसे में केबल्स को नुकसान होने से इन सेवाओं की गति और कार्यक्षमता पर असर पड़ेगा।

भारत और दुनिया के लिए चेतावनी

यह स्थिति केवल एक क्षेत्रीय समस्या नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा अब उतनी ही जरूरी हो गई है जितनी ऊर्जा संसाधनों की सुरक्षा। भारत को भी इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है, जैसे वैकल्पिक इंटरनेट रूट्स विकसित करना और सैटेलाइट इंटरनेट को मजबूत बनाना।https://avmtimes.in/bihar-police-constable-recruitment-2026-fake-news-csbc-rejects-social-media-rumor-of-22000-posts/

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब एक नए खतरे की ओर इशारा कर रहा है, जहां युद्ध का असर केवल जमीन और समुद्र तक नहीं बल्कि डिजिटल दुनिया तक भी पहुंच सकता है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।https://www.youtube.com/@avmtimes