देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ ने सनसनी फैला दी है। इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय उर्फ कालिया के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है और वह हाल ही में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात में भी वांटेड था।
मुठभेड़ के दौरान चली गोलियां
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अजय उर्फ कालिया एमजी रोड स्थित रोज गार्डन सर्विस रोड इलाके में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी ने खुद को घिरता देखा, उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा चलाई गई एक गोली पुलिस इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी। गनीमत रही कि जैकेट की वजह से इंस्पेक्टर की जान बच गई और कोई बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
पुलिस की सटीक और मुस्तैद कार्रवाई के चलते आरोपी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। जवाबी फायरिंग में अजय उर्फ कालिया घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल आरोपी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर है और जल्द ही उससे पूछताछ शुरू की जाएगी।

85 लाख रुपये की चोरी में था वांटेड
पुलिस जांच में सामने आया है की अजय उर्फ कालिया शास्त्री पार्क इलाके में हुई करीब 85 लाख रुपये की बड़ी चोरी के मामले में वांटेड था। इस वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी गौतमपुरी, उस्मानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले भी कई चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है की वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
इस पूरे घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस की सतर्कता और बहादुरी की सराहना की जा रही है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। इंस्पेक्टर की जान बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बचना भी एक बड़ा राहत भरा पहलू रहा।https://avmtimes.in/latest-govt-jobs-2026-railway-municipal-corporation-ssb-recruitment-u200bu200bage-limit-salary-and-application-process/
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ की तैयारी में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है की इस गिरफ्तारी से कई और मामलों का खुलासा होगा। राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है, जिससे अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है।https://www.youtube.com/@avmtimes





