उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है, जो पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे है। मुख्यमंत्री जी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इस दौरान राज्य में 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
भर्ती के विभिन्न पद और अवसर
इस भर्ती अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण पदों को शामिल किया गया है। इनमें उपनिरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए तथा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) जैसे पद शामिल है। यह भर्ती न केवल संख्या के लिहाज से बड़ी है, बल्कि इसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के अनुसार अवसर उपलब्ध है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकते है।
मुख्यमंत्री जी ने यह भी बताया की इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के कुछ चरण शुरू भी हो चुके है, जबकि बाकी पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
युवाओं के लिए बड़ा मौका
उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती का निकलना युवाओं के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जहां वे अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
जो युवा पुलिस सेवा में शामिल होकर समाज की सेवा करना चाहते है, उनके लिए यह भर्ती एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित हो सकती है। इसके अलावा, यह कदम राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने में भी सहायक होगा। तों देर किस बात आवेदन करने की आखिरी तारीख का इंतजार ना करें और समय चलते ही सबसे पहले आवेदन कर ले।
तैयारी कैसे करें?
इस बड़ी भर्ती को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट जैसे चरणों को ध्यान में रखते हुए एक सही रणनीति बनाना जरूरी है।
रोजाना करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान पर ध्यान दें
फिजिकल फिटनेस के लिए नियमित दौड़ और एक्सरसाइज करें
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
समय-समय पर मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करें

सरकार का लक्ष्य और पहल
योगी आदित्यनाथ सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। इसके लिए पुलिस बल को मजबूत और आधुनिक बनाना जरूरी है। यही कारण है की इतनी बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है, ताकि पुलिस विभाग में पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध हो सकें।
इसके अलावा, सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ करना चाहती है। यह भर्ती अभियान इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए कई संभावनाएं लेकर आया है। यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती न केवल रोजगार का बड़ा अवसर है, बल्कि यह उन युवाओं के सपनों को साकार करने का भी माध्यम है, जो देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं।https://avmtimes.in/sourav-gangulys-biopic-dada-announced-rajkummar-rao-will-play-the-lead-role/
यदि आप भी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे है, तो यह समय है अपनी तैयारी को और तेज करने का। सही दिशा में की गई मेहनत आपको सफलता की ओर जरूर ले जाएगी।https://www.youtube.com/@avmtimes





