MPESB Nursing Recruitment 2026: 2646 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2,646 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को तीसरी श्रेणी के नियमित पदों पर नियुक्त किया जाएगा। खास बात यह है की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे उम्मीदवार घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। वहीं, परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 से किया जाएगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे।

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,646 पद भरे जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पद शामिल हैं। यह पद राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में नियुक्ति के लिए है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का निर्धारण नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से किया गया है।

नर्सिंग ऑफिसर के लिए:-

12वीं PCB विषय से पास होना जरूरी है।

बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग।

न्यूनतम 45% अंक (आरक्षित वर्ग को 5% की छूट)।

मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।

सिस्टर ट्यूटर के लिए:-

12वीं PCB विषय से पास होना जरूरी है।

बीएससी नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग।

कम से कम 1 वर्ष का अनुभव।

नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन जरूरी।

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क अधिक हो सकता है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जा सकती है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों के नर्सिंग से संबंधित ज्ञान, सामान्य ज्ञान, और विषय आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।

परीक्षा पैटर्न और तैयारी टिप्स

परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। इसमें नर्सिंग विषय के साथ-साथ सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना चाहिए और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।https://avmtimes.in/iran-us-tension-amid-fuel-crisis-neighboring-countries-asked-for-supplies-from-india-maldives-also-included/

जरूरी निर्देश

आवेदन करने से पहले जरुरी नोटिफिकेशन

सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

आवेदन पत्र में सही जानकारी भरें

अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें

परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन करें

MPESB द्वारा निकाली गई यह भर्ती स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। 2,646 पदों पर भर्ती न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत बनाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को चाहिए कि वे समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं, ताकि इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।https://www.youtube.com/@avmtimes