मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और अहम खबर

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में महत्वपूर्ण बदलाव किए है। इस बदलाव के तहत कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है, वहीं कक्षा 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं भी आगे बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है और छात्रों को संशोधित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी तैयारी करने की सलाह दी गई है।

10वीं कक्षा के हिंदी पेपर की बदली तारीख

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 11 फरवरी 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया है। इस बदलाव से उन छात्रों को राहत मिली है जो हिंदी विषय में अतिरिक्त तैयारी का समय चाहते थे। बोर्ड का मानना है की इससे छात्रों को बेहतर ढंग से तैयारी करने का अवसर मिलेगा और परीक्षा परिणाम भी बेहतर हो सकते है।

12वीं कक्षा के कुछ विषयों की परीक्षा भी आगे बढ़ी

केवल 10वीं ही नहीं, बल्कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी टाइम टेबल में बदलाव किए गए है। बोर्ड ने 12वीं के कुछ प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि सभी विषयों की तारीखों में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन जिन विषयों की परीक्षाएं बदली गई है, उनकी जानकारी संशोधित टाइम टेबल में स्पष्ट रूप से दी गई है। बताना चाहते है की कक्षा 12वीं के उर्दू/ मराठी का एग्जाम अब 6 मार्च को होगा वही कक्षा 12वीं के छात्रों का हिंदी का एग्जाम अब 7 मार्च को होगा। छात्रों को सलाह दी गई है की वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए नए शेड्यूल को ही फॉलो करें।

परीक्षा के समय में नहीं हुआ कोई बदलाव

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है की भले ही परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया हो, लेकिन परीक्षा के समय (टाइमिंग) में किसी भी तरह का संशोधन नहीं किया गया है। यानी परीक्षाएं पहले की तरह ही तय समय पर आयोजित होंगी। इससे छात्रों और परीक्षा केंद्रों दोनों के लिए व्यवस्था बनाए रखना आसान होगा।

संशोधित शेड्यूल के अनुसार करें तैयारी

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है की छात्र अब पुराने टाइम टेबल के बजाय संशोधित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी परीक्षा की तैयारी करें। साथ ही स्कूलों और शिक्षकों को भी निर्देश दिए गए है की वे छात्रों को नए टाइम टेबल की जानकारी समय पर दें, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

ऑफिशियल वेबसाइट से करें जानकारी की पुष्टि

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है की वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पर ही भरोसा करें। संशोधित टाइम टेबल को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से छात्र उसे डाउनलोड कर सकते है।

छात्रों के लिए राहत भरा फैसला

कुल मिलाकर देखा जाए तो यह बदलाव छात्रों के हित में लिया गया फैसला माना जा रहा है। हिंदी पेपर और कुछ अन्य विषयों की तारीख आगे बढ़ने से छात्रों को अपनी तैयारी मजबूत करने का अतिरिक्त समय मिलेगा। ऐसे में छात्रों को चाहिए की वे इस समय का सही उपयोग करें, नियमित पढ़ाई करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी में जुट जाएं।