बिहार बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और अहम खबर

बिहार बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। एडमिट कार्ड जारी होते ही छात्रों और स्कूल प्रशासन के बीच हलचल तेज हो गई है, क्योंकि यह दस्तावेज परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य होता है।

स्कूल प्रिंसिपलों को उपलब्ध कराए गए एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड सीधे छात्रों को नहीं, बल्कि संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों को उपलब्ध कराए है। सभी स्कूल प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन छात्रों को उनके एडमिट कार्ड वितरित करेगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से समय रहते एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर जांचें

मैट्रिक एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम, विषयवार परीक्षा तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती है। छात्रों को चाहिए कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।

इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले आयोजित की जाएंगी। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ये परीक्षाएं
20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में प्राप्त अंक छात्रों के अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे, इसलिए छात्रों को इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए और पूरी तैयारी के साथ शामिल होना चाहिए।

थ्योरी परीक्षा का पूरा शेड्यूल

बिहार बोर्ड मैट्रिक की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं पूरे राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी। बोर्ड ने परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दो शिफ्ट में होगी वार्षिक परीक्षा

इस साल भी बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी।

पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा के दिन छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 को लेकर बोर्ड पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही अब छात्रों की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और परीक्षा की अंतिम तैयारी में कोई कमी न छोड़ें। सही योजना, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ छात्र इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है।