देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां रहने वाली एक 4 साल की मासूम बच्ची कुछ दिनों पहले रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। बच्ची के अचानक गायब होने से परिजन बेहद घबरा गए और बिना देरी किए उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मिसिंग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घर से अचानक गायब हुई मासूम
जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के आसपास खेल रही थी। कुछ समय बाद जब परिजनों की नजर उस पर नहीं पड़ी तो उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। पहले तो परिजनों को लगा की बच्ची पास ही कहीं खेल रही होगी, लेकिन काफी देर तक तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार की चिंता और डर बढ़ गया और उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।
पुलिस ने शुरू की व्यापक जांच
मामले की सूचना मिलते ही रोहिणी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की और बच्ची के बारे में किसी भी तरह की जानकारी जुटाने की कोशिश की। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी बच्ची की तस्वीरें साझा कर मदद मांगी गई।
नाले से बरामद हुआ बच्ची का शव
लगातार कई दिनों तक चली छानबीन के बाद पुलिस को एक दर्दनाक सफलता मिली। रोहिणी इलाके के एक नाले से बच्ची का शव बरामद किया गया। जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिले गंभीर चोट के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरुआती निष्कर्षों के अनुसार बच्ची के शरीर पर किसी भी प्रकार के गंभीर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर अभी यह साफ नहीं हो पाया है की बच्ची की मौत किन कारणों से हुई। पुलिस का कहना है की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
कई पहलुओं से की जा रही जांच
पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है की बच्ची नाले तक कैसे पहुंची, क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश है। पुलिस आसपास के लोगों से दोबारा पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है की कहीं बच्ची के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई।
इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल
इस घटना के बाद रोहिणी इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग मासूम बच्ची के साथ हुई इस घटना से सहमे हुए है और पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे है। लोगों का कहना है की बच्चों की सुरक्षा को लेकर और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है की मामला बेहद संवेदनशील है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी सबूतों की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है की उन्हें जल्द न्याय मिलेगा और सच्चाई सामने लाई जाएगी।
यह घटना एक बार फिर समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है की बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमें और अधिक सतर्क और जिम्मेदार बनने की जरूरत है