बॉलीवुड में साल की शुरुआत हमेशा नई फिल्मों और नए प्रयोगों के साथ होती है, और इसी कड़ी में एक नई कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म का इंतजार हर उस दर्शक को है, जिसे हल्की-फुल्की कॉमेडी, मजेदार डायलॉग्स और दमदार अभिनय पसंद है। फिल्म में वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की जोड़ी पहली बार इस अंदाज में देखने को मिलने वाली है, वहीं शालिनी पांडे भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की मजेदार जोड़ी
फिल्म ‘राहु केतु’ में बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडी कलाकार वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में है। वरुण शर्मा इससे पहले कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा चुके है। वहीं पुलकित सम्राट भी अपनी चुलबुली अदाकारी और अलग अंदाज के लिए जाने जाते है। दोनों कलाकारों की जोड़ी इस फिल्म में एक नए अंदाज में नजर आने वाली है, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने की उम्मीद की जा रही है।
शालिनी पांडे का अहम किरदार

फिल्म में अभिनेत्री शालिनी पांडे भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शालिनी पांडे ने अपनी पिछली फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘राहु केतु’ में उनका किरदार कहानी को एक नया मोड़ देने वाला बताया जा रहा है। कॉमेडी के साथ-साथ फिल्म में उनके किरदार के जरिए भावनात्मक और दिलचस्प पहलू भी देखने को मिल सकते है।
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ट्रेलर
फिल्म ‘राहु केतु’ को उस समय और ज्यादा पहचान मिली, जब बॉलीवुड के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका ट्रेलर शेयर किया। ट्रेलर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने फिल्म की पूरी टीम को “बेस्ट ऑफ लक” कहा और ढेर सारी बधाई दी। उनके इस समर्थन से फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। वहीं फिल्म की टीम ने भी श्री अमिताभ बच्चन जी को इस बात के लिए धन्यवाद बोला ।
ट्रेलर में दिखी जबरदस्त कॉमेडी
‘राहु केतु’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रेलर में मजेदार संवाद, हास्य से भरपूर सीन और कलाकारों की शानदार तालमेल देखने को मिलती है। वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की नोक-झोंक दर्शकों को हंसाने में पूरी तरह सफल नजर आती है। ट्रेलर देखकर साफ कहा जा सकता है की यह फिल्म दर्शकों को तनाव से दूर रखते हुए भरपूर मनोरंजन देने वाली है।
16 जनवरी को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

फिल्म ‘राहु केतु’ को 16 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को उम्मीद है की यह फिल्म दर्शकों को हंसाने में पूरी तरह कामयाब रहेगी। कॉमेडी फिल्मों की पसंद रखने वाले दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
क्यों देखें फिल्म ‘राहु केतु’
अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव से दूर कुछ समय हंसना चाहते है, तो ‘राहु केतु’ आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म हो सकती है। दमदार स्टारकास्ट, हल्की-फुल्की कहानी और मजेदार कॉमेडी इस फिल्म को खास बनाती है। अमिताभ बच्चन जैसे महानायक का समर्थन मिलना भी इस फिल्म की खासियतों में शामिल है।
कुल मिलाकर, ‘राहु केतु’ एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को हंसी का भरपूर डोज देने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा की रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।