Agniveer Recruitment 2026 लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, डेडलाइन बढ़ी

भारतीय युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सपना अब थोड़ा और आसान हो गया है। अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे लाखों उम्मीदवारों को राहत मिली है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है।

आवेदन तिथि बढ़ने से युवाओं को मिला मौका

अक्सर देखा जाता है की कई योग्य उम्मीदवार समय की कमी या तकनीकी कारणों की वजह से आवेदन नहीं कर पाते है। ऐसे में अंतिम तिथि बढ़ाना उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे। अब उम्मीदवारों के पास अतिरिक्त समय है की वे सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर सही तरीके से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

कब से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया?

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है, लेकिन अभी भी कई उम्मीदवार ऐसे है जो अंतिम समय का इंतजार कर रहे थे। नई तारीख के अनुसार, अब वे 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी स्पष्ट रूप से तय की गई है। जिन उम्मीदवारों की उम्र 17 साल 6 महीने से लेकर 21 साल के बीच है, वही इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। यह आयु सीमा सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार तय की गई है, ताकि युवा वर्ग को सेना में शामिल होने का अवसर मिल सके।

शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर भर्ती की खास बात यह है की इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। यदि आप 8वीं पास है, या फिर स्नातक या डिप्लोमा धारक है, तो भी आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य है। हालांकि अलग-अलग पदों के लिए योग्यता में थोड़े बदलाव हो सकते है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते है। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना बहुत जरूरी है, क्योंकि किसी भी गलती की स्थिति में आवेदन रद्द किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा, उसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल होता है। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन सूची में जगह मिलती है।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को देश सेवा का अवसर मिलता है, साथ ही उन्हें अनुशासन, कौशल और आत्मनिर्भरता सीखने का मौका भी मिलता है। यह योजना युवाओं के भविष्य को संवारने के साथ-साथ उन्हें एक मजबूत करियर की दिशा भी देती है।https://avmtimes.in/ndmc-convenience-camp-quick-disposal-of-40-public-complaints/

Agniveer Recruitment 2026: लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, डेडलाइन बढ़ीअगर आप भी देश सेवा का सपना देखते है और भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल भी न गंवाएं। आवेदन की नई अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 है, इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सही तैयारी और मेहनत के साथ आप इस भर्ती में सफलता हासिल कर सकते है और देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त कर सकते है।https://www.facebook.com/avmtimes/