देश की राजधानी दिल्ली से साइबर अपराध का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ आम लोगों बल्कि पढ़े-लिखे और समझदार वर्ग को भी चिंता में डाल दिया है। दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति को साइबर अपराधियों ने कथित रूप से करीब 14 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ठगी कोई एक-दो दिन की नहीं बल्कि करीब दो हफ्तों से ज्यादा समय तक चली डिजिटल अरेस्ट का नतीजा है।
क्या है पूरा मामला

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है की यह धोखाधड़ी 24 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच हुई। साइबर अपराधियों ने खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताते हुए डॉक्टर दंपति से संपर्क किया। आरोपियों ने उनके पर बड़ा दबाव डाला की वह कई बड़े बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करें।
डिजिटल अरेस्ट क्या होती है
डिजिटल अरेस्ट का मतलब है किसी व्यक्ति को फोन कॉल, वीडियो कॉल या ऑनलाइन माध्यमों से लगातार निगरानी में रखना और यह विश्वास दिलाना की वह कानूनी रूप से हिरासत में है। इस मामले में भी साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग डॉक्टर दंपति को लगातार वीडियो कॉल और कई प्रकार के संपर्क माध्यम से निगरानी में रखा।
कानून के नाम पर बनाया दबाव
आरोपियों ने अपने आप को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर दंपति पर भारी दबाव डाला। उन्होंने कहा की उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करनी होगी। डर और तनाव की स्थिति में डॉक्टर दंपति ने बिना किसी संदेह के अपने जीवन का एक बहुत बड़ा कदम उठा लिया।
पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे शिकार
यह मामला इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है की साइबर अपराधी अब सिर्फ अनपढ़ या बुजुर्ग लोगों को ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षित और प्रतिष्ठित पेशे से जुड़े लोगों को भी निशाना बना रहे है। डॉक्टर दंपति ने पूरी जिंदगी समाज की सेवा की, लेकिन कुछ चालाक अपराधियों ने उनकी सादगी और कानून के डर का फायदा उठाकर उन्हें ठग लिया।
पुलिस की जांच और कार्रवाई

जब दंपति को धीरे-धीरे एहसास हुआ की वे किसी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके है, तब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए है, उनकी भी पड़ताल की जा रही है ताकि अपराधियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।
आम लोगों के लिए चेतावनी
पुलिस ने इस मामले के बाद आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी भी सरकारी एजेंसी का अधिकारी फोन या वीडियो कॉल पर पैसों की मांग नहीं करता। अगर कोई खुद को पुलिस, CBI या ED अधिकारी बताकर डराए, तो तुरंत कॉल काटकर नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जिंदगी आसान बनाई है, वहीं साइबर अपराध भी उतनी ही तेजी से बढ़े है। यह मामला एक कड़ी चेतावनी है की डर और दबाव में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेना भारी नुकसान का कारण बन सकता है। सतर्कता, जानकारी और सही समय पर शिकायत ही ऐसे अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।





