उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा स्थित भजनपुरा वार्ड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सोमवार को ₹4.29 करोड़ की लागत से 34 नई गलियों के निर्माण और दो सार्वजनिक पार्कों के जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास किया गया।
इस विकास परियोजना का शुभारंभ यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविन्दर सिंह लवली और घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर ने संयुक्त रूप से किया। शिलान्यास कार्यक्रम 4.5 पुस्ता सर्विस रोड, अटल कैंटीन के समीप, गामड़ी में आयोजित किया गया।
34 गलियों का होगा निर्माण, दो पार्कों की बदलेगी तस्वीर
परियोजना के तहत भजनपुरा वार्ड की 34 गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बाल समाधि पार्क (गढ़ी मेन्डू) और चौधरी हंसराज पार्क (गामड़ी) का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
इन विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अरविन्दर सिंह लवली ने क्या कहा?
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि यमुनापार क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि गलियों के निर्माण और पार्कों के विकास से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक अजय महावर बोले— जनता की मांगें हो रही हैं पूरी
घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से जिन विकास कार्यों की मांग कर रही थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नई गलियों के निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, जबकि दोनों पार्कों के पुनर्विकास से स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होंगे।
पार्षद रेखा रानी ने भी रखी अपनी बात
भजनपुरा वार्ड की पार्षद रेखा रानी ने कहा कि क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की स्वच्छता, सुगमता और सार्वजनिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।https://avmtimes.in/latest-update-googles-arm
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, राहुल गौड़, जिला मंत्री जितेंद्र भदोरिया, हरीश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।https://youtu.be/UmTAOsLLBjo?si=Ql1LyvrDaBJtGfKs





