देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरिअर सेंटर) की ओर से एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से 16 मार्च 2026 को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह रोजगार मेला श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में आयोजित किया जाएगा। मेले का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिले और आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवा मेले में पहुंचकर विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकते है।
100 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर ने जानकारी देते हुए बताया की इस रोजगार मेले में 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेने जा रही है। इन कंपनियों के माध्यम से लगभग 7000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला खासतौर पर उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे है।
उन्होंने कहा की मेले में आने वाली कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित होंगी, जिनमें मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग, टेक्निकल, सर्विस सेक्टर और अन्य कई क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते है आवेदन
इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते है। इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल रखी गई है। इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस मेले में शामिल होकर अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया की उम्मीदवारों को मेले में अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और रिज्यूमे साथ लेकर आना होगा, ताकि कंपनियां मौके पर ही उनका इंटरव्यू लेकर चयन प्रक्रिया पूरी कर सकें।
12 हजार से 40 हजार रुपये तक मिल सकती है सैलरी
रोजगार मेले में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार हर महीने 12 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन संबंधित कंपनी और पद की जिम्मेदारियों के अनुसार तय किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर ने युवाओं से अपील की है की वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर मेले में पहुंचकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा की सरकार और प्रशासन लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर रहे है।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। एक ही स्थान पर कई बड़ी कंपनियों के आने से उम्मीदवारों को अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही इंटरव्यू लेकर चयन भी कर सकते है।https://avmtimes.in/priyanka-chopra-will-be-seen-on-stage-at-oscar-2026-ceremony-98th-academy-awards-know-when-and-where-to-watch/
जिला प्रशासन को उम्मीद है की इस मेले के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और इससे क्षेत्र में रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। इसलिए युवाओं को सलाह दी गई है की वे 16 मार्च को आयोजित इस रोजगार मेले में जरूर हिस्सा लें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें।https://www.youtube.com/@avmtimes





