उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के कारण विश्वविद्यालय परीक्षाओं में बदलाव, नई तिथियां घोषित 17 जनवरी को होगी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा जिले में 17 जनवरी को संपन्न कराई जाएगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों में तैयारियां तेज कर दी गई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति और परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखते हुए प्रशासन ने उसी दिन होने वाली अन्य परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

UPPSC सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के चलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ऑड सेमेस्टर की 17 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है। इससे हजारों छात्रों को असमंजस की स्थिति से राहत मिली है।
परीक्षा नियंत्रक का आधिकारिक बयान
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 17 जनवरी को कुल 14 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित होनी थीं। लेकिन UPPSC परीक्षा के कारण इन सभी परीक्षाओं को अलग-अलग तिथियों में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षाएं अपने निर्धारित पाठ्यक्रम और समय-सारिणी के अनुसार ही होंगी, केवल तिथियों में बदलाव किया गया है।
PGDCA और MSW की बदली हुई परीक्षा तिथियां
नई अधिसूचना के अनुसार पीजीडीसीए (PGDCA) प्रथम सेमेस्टर के डाटा बेस टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा अब 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। वहीं, एमएसडब्ल्यू (MSW) तृतीय सेमेस्टर के नए कोर्स की सोशल वर्क रिसर्च विषय की परीक्षा 24 जनवरी को संपन्न होगी।
बीकॉम और एलएलबी की परीक्षाओं का नया शेड्यूल
बीकॉम फाइनेंशियल सर्विसेज तृतीय सेमेस्टर की फाइनेंशियल मैनेजमेंट की परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की एनवायरमेंटल लॉ विषय की परीक्षा 27 जनवरी को होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है की परीक्षा केंद्रों और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
29 जनवरी को होंगी कई प्रमुख परीक्षाएं
29 जनवरी को बीकॉम फाइनेंस के कंपनी लॉ की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दिन बीएएलएलबी के राजनैतिक शास्त्र विषय, एमएमडब्ल्यू (MMW) के सोशल पॉलिसी, प्लानिंग व एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए छात्रों को समय पर प्रवेश पत्र और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
30 जनवरी को एलएलएम की परीक्षाएं

एलएलएम तृतीय सेमेस्टर के नए कोर्स की लॉ ऑफ ट्रेड मार्क, जियोग्राफिकल इंडिकेशन और डिजाइन विषय की परीक्षा 30 जनवरी को होगी। इसके साथ ही एलएलएम साइबर लॉ और एलएलएम ह्यूमन राइट्स की परीक्षाएं भी इसी दिन आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली है।
छात्रों से अपील और आगे की तैयारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है की वे नई परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सभी आधिकारिक सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी की जा रही है। UPPSC सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी छात्र को असुविधा न हो।