Delhi Hotel Mystery: प्रिंस होटल के कमरे से 25 साल की महिला का शव मिला, इलाके में सनसनी

दिल्ली के नॉर्थ जिले में एक होटल के कमरे से 25 वर्षीय महिला का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल बन गया है। यह घटना लाहौरी गेट इलाके में स्थित एक होटल में सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

होटल के कमरे से बरामद हुई लाश

जानकारी के अनुसार यह मामला 11 और 12 मार्च की रात का बताया जा रहा है। चर्च मिशन रोड पर स्थित प्रिंस होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब होटल के एक कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला। होटल के स्टाफ ने बताया की कमरा नंबर 205 काफी देर से अंदर से बंद था और बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी।

स्टाफ को जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना बीट स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुँची और जांच शुरू कर दी।

दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस

पुलिस जब होटल पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने होटल स्टाफ की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटने के बाद जब पुलिस कमरे के अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

कमरे के अंदर 25 वर्षीय महिला का शव बिस्तर पर लेटा हुआ मिला। महिला का शरीर कंबल से ढका हुआ था। पुलिस ने तुरंत मौके की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला की पहचान करने की कोशिश

पुलिस फिलहाल मृत महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके की महिला होटल में कब आई थी और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था या नहीं।

जांच अधिकारियों का कहना है की होटल के रजिस्टर की भी जांच की जा रही है और वहां दर्ज जानकारी के आधार पर कई सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है की महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है की यह मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था, जिसने कमरे से कई अहम साक्ष्य जुटाए है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

इलाके में फैला डर का माहौल

होटल के कमरे से महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में डर और चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। वहीं पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील कर रही है।https://avmtimes.in/mpesb-group-5-recruitment-2026-recruitment-on-many-posts-including-staff-nurse-apply-online-till-27-march/

पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।https://www.youtube.com/@avmtimes