सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-5 के अंतर्गत कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स, लैब अटेंडेंट, टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रेसर सहित कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग में कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिन पदों पर भर्ती निकाली गई है उनमें डेंटल टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड-2, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, टेक्नीशियन, औषधि संयोजक (कंपाउंडर), फार्मासिस्ट, ड्रेसर, स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन असिस्टेंट, डार्क रूम असिस्टेंट, कंपाउंडर और यूनानी कंपाउंडर जैसे पद शामिल है।
इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई है। सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि योग्यता से संबंधित सभी जानकारी स्पष्ट हो सके।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सीमित समय दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते है, उन्हें समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
अंतिम तारीख के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ग्रुप-5 भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। यहां पर उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।
कब होगी परीक्षा?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा निकाली गई यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका साबित हो सकता है।https://avmtimes.in/ek-din-trailer-released-junaid-khan-sai-pallavis-love-story-aamir-khan-production-film-released-on-1-may/
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करना चाहते है, तो इस भर्ती के लिए जरूर आवेदन करें। समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करके आप अपने सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा सकते है।https://www.youtube.com/@avmtimes





