दिल्ली पुलिस ने पकड़ी नकली सेंसोडाइन फैक्ट्री, भारी मात्रा में टूथपेस्ट और मशीनरी जब्त

देश की राजधानी दिल्ली में नकली उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अवैध यूनिट का भंडाफोड़ करते हुए नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली तैयार उत्पाद, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की गई है। साथ ही फैक्ट्री के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-1 टीम को 2 अप्रैल 2026 को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था की दिल्ली के खंजावाला इलाके के महावीर विहार सी ब्लॉक में स्थित एक गोदाम में बड़े स्तर पर नकली टूथपेस्ट का निर्माण किया जा रहा है। यह नकली उत्पाद बाजार में नामी ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में छापा

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाने की पूरी यूनिट संचालित होती मिली। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में तैयार पैकेट, पैकेजिंग सामग्री, केमिकल्स और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद कीं।

भारी मात्रा में नकली उत्पाद और मशीनरी जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को हजारों की संख्या में नकली टूथपेस्ट के पैक मिले, जिन्हें असली ब्रांड जैसा दिखाने के लिए पैक किया गया था। इसके अलावा, बड़ी मात्रा में कच्चा माल, नकली रैपर, लेबल और सीलिंग मशीनें भी जब्त की गईं। पुलिस का कहना है की इस फैक्ट्री में लंबे समय से यह अवैध धंधा चल रहा था और इसे बड़े नेटवर्क के जरिए बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के मालिक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है की यह नकली सामान किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था और इसके पीछे कितनी बड़ी सप्लाई चेन काम कर रही थी।

लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़

नकली टूथपेस्ट जैसे उत्पाद सीधे तौर पर लोगों की सेहत को प्रभावित करते है। विशेषज्ञों का कहना है की ऐसे नकली उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स बेहद खतरनाक हो सकते है, जो दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते है। पुलिस ने लोगों से अपील की है की वे हमेशा भरोसेमंद दुकानों से ही उत्पाद खरीदें और पैकेजिंग व गुणवत्ता की जांच जरूर करें।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है की नकली और अवैध उत्पादों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्राइम ब्रांच की टीम लगातार ऐसे गिरोहों पर नजर बनाए हुए है जो लोगों को ठगने और उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं।https://avmtimes.in/mpesb-nursing-recruitment-2026-recruitment-application-for-2646-posts-started-know-the-qualification-and-complete-process/

इस सफल कार्रवाई से न केवल एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, बल्कि यह भी संदेश गया है की कानून के शिकंजे से बच पाना अब आसान नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है और उम्मीद है की इससे ऐसे अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी।https://www.youtube.com/@avmtimes