Dhruandhar 2 Trailer Review: रणवीर सिंह बने सीक्रेट एजेंट हमजा, अलीना का बड़ा ट्विस्ट और ‘बड़े साहब’ पर सस्पेंस

आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी फिल्म की सफलता का एक बड़ा पैमाना बन चुका है। यही वजह है की इन दिनों निर्देशक आदित्य धर और सुपरस्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही इसका ट्रेलर और कहानी दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुके है।

ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म होने वाली है। ट्रेलर में कई ऐसे सीन है, जो दर्शकों को चौंकाने के साथ-साथ कहानी को लेकर उत्सुकता भी बढ़ाते है। खासकर एक सीन में अलीना, जो हमजा की पत्नी है, हाथ में बंदूक लिए खड़ी नजर आती है। यह सीन फिल्म की कहानी में एक बड़े ट्विस्ट की ओर इशारा करता है।

रणवीर सिंह का दमदार किरदार ‘हमजा’

इस फिल्म में रणवीर सिंह ‘हमजा’ नाम के किरदार में नजर आ रहे है। ट्रेलर के अनुसार, हमजा पाकिस्तान में भारत के एक सीक्रेट एजेंट के रूप में काम कर रहा है। यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण और इंटेंस नजर आ रहा है, जिसमें रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से जान डाल दी है।

उनका यह अवतार पहले से काफी अलग और गंभीर दिखाई दे रहा है, जो दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल हो सकता है।

अलीना का किरदार और बड़ा खुलासा

ट्रेलर में दिखाया गया अलीना का किरदार भी काफी मजबूत नजर आ रहा है। जब वह बंदूक लेकर खड़ी होती है, तो यह साफ संकेत मिलता है की उसे हमजा की असली पहचान के बारे में पता चल चुका है। यानी कहानी में अब पति-पत्नी के बीच एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

यह एंगल फिल्म को और ज्यादा दिलचस्प बनाता है, क्योंकि इसमें इमोशन, एक्शन और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

‘बड़े साहब’ को लेकर बना सस्पेंस

फिल्म के पहले भाग में ‘बड़े साहब’ का जिक्र काफी ज्यादा हुआ था, लेकिन उनका चेहरा सामने नहीं आया था। इसी वजह से दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बनी हुई है की आखिर यह किरदार कौन निभाएगा।

कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं की ‘बड़े साहब’ के रोल में इमरान हाशमी या सलमान खान नजर आ सकते है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यही सस्पेंस फिल्म को और भी ज्यादा चर्चा में बनाए हुए है।

एक्शन और देशभक्ति का जबरदस्त मेल

‘धुरंधर 2’ में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बीच जासूसी और मिशन पर आधारित है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है।

आदित्य धर इससे पहले भी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते है, इसलिए दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें है।

रिलीज से पहले ही हिट होने के संकेत

फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल सोशल मीडिया पर बना हुआ है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही हिट होने के संकेत दे रही है। रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग और फिल्म की दमदार कहानी इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दिला सकती है।https://avmtimes.in/india-graduate-unemployment-2026-6-out-of-3-crore-1-1-crore-youth-unemployed-job-crisis-deepens-despite-degree/

कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ एक ऐसी फिल्म नजर आ रही है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस, इमोशन और देशभक्ति का शानदार मिश्रण है। अब देखना दिलचस्प होगा की 19 मार्च को रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।https://www.youtube.com/@avmtimes