धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 दिन में 600 करोड़ पार, रणवीर सिंह की फिल्म बनी चौथी सबसे बड़ी ओपनर

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह ‘धुरंधर 2’ है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है की बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी इसके सामने फीके पड़ते नजर आ रहे है। शानदार स्टारकास्ट, दमदार कहानी और बेहतरीन निर्देशन की बदौलत यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।

चौथी सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म

‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले ही दिन से शानदार शुरुआत की और भारत में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। यह उपलब्धि अपने आप में बहुत बड़ी मानी जा रही है, क्योंकि इस मुकाम तक पहुंचना हर फिल्म के बस की बात नहीं होती। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका सीधा असर इसके कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है।

स्टारकास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी शानदार स्टारकास्ट है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे है। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार में जान डाल दी है, जिसकी वजह से फिल्म और भी ज्यादा प्रभावशाली बन गई है।

खास तौर पर रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और उनके एक्शन सीन दर्शकों को काफी पसंद आ रहे है। वहीं संजय दत्त और आर माधवन ने भी अपने अनुभव से फिल्म को मजबूती दी है।

ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त पकड़

फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना ली है। आमतौर पर कई फिल्में पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन वीकेंड तक आते-आते उनकी रफ्तार धीमी पड़ जाती है। हालांकि ‘धुरंधर 2’ के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। फिल्म ने लगातार तीन दिनों तक जबरदस्त कमाई करते हुए अपनी मजबूती साबित की है।

कमाई के आंकड़े कर रहे है हैरान

अगर फिल्म की कमाई की बात करें, तो ‘धुरंधर 2’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 691.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। भारत में ही फिल्म ने 541.97 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दर्शाता है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है की फिल्म ने मात्र 4 दिनों में ही 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा किसी भी फिल्म के लिए बेहद खास माना जाता है और यह दर्शाता है की दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर कितना उत्साह है।

1000 करोड़ क्लब पर नजर

अब फिल्म का अगला लक्ष्य 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना है। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की ‘धुरंधर 2’ बहुत जल्द इस क्लब में शामिल हो सकती है। अगर फिल्म एक हफ्ते के अंदर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड होगा।

दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया

फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों से बल्कि समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल एंगल को काफी सराहा जा रहा है। यही वजह है की लोग बार-बार सिनेमाघरों का रुख कर रहे है।https://avmtimes.in/pm-narendra-modis-historic-tenure-of-8931-days-amit-shah-praised-india-created-a-new-identity-in-modi-era/

कुल मिलाकर ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे बड़ी और सफल फिल्मों में से एक बनती नजर आ रही है। जिस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है, वह यह साबित करता है की अच्छी कहानी और मजबूत अभिनय आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में सक्षम है। आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।https://www.youtube.com/@avmtimes