41 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी! शादी के 10 साल बाद आई बड़ी खुशखबरी

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मनोरंजन जगत के इस पसंदीदा कपल की शादी को पूरे 10 साल हो चुके है और अब इतने लंबे इंतजार के बाद उनके घर में खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है। खबरों के मुताबिक 41 साल की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी पहली बार मां बनने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके परिवार और करीबी दोस्तों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

10 साल बाद मिली खुशियों की सौगात

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 8 जुलाई 2016 को बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। उस समय यह शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा से खूब पसंद किया है। शादी के बाद से ही फैंस को इस बात का इंतजार था की कब इस कपल के घर नन्हा मेहमान आएगा।

अब लगभग एक दशक के बाद यह खबर सामने आई है की दिव्यांका मां बनने वाली हैं। ऐसे में यह पल उनके लिए बेहद खास और भावुक माना जा रहा है। परिवार के लोग भी इस खुशखबरी से काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं।

प्रेगनेंसी की वजह से सोशल मीडिया से बनाई दूरी

दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री मानी जाती है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूरी बना ली थी।

अब बताया जा रहा है की इसके पीछे की वजह उनकी प्रेगनेंसी थी। दिव्यांका और विवेक दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस खबर को काफी समय तक निजी ही रखा। यही कारण है की अभी तक कपल की तरफ से इस बारे में आधिकारिक घोषणा भी नहीं की गई है।

परिवार में खुशी का माहौल

इस खुशखबरी के सामने आने के बाद दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है की दिव्यांका और विवेक के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार इस नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस समय में दिव्यांका अपनी सेहत का खास ख्याल रख रही है और इस समय अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रही है। विवेक दहिया भी इस दौरान अपनी पत्नी का पूरा ध्यान रख रहे है और उन्हें हर तरह से सपोर्ट कर रहे है।

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में गिने जाते है। साल 2016 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अपने रिश्ते को नया नाम दिया। शादी के बाद भी दोनों कई रियलिटी शोज और कार्यक्रमों में साथ नजर आए और हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतते रहे।

फैंस को है आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि अभी तक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपनी तरफ से सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी को लेकर कोई आधिकारिक पोस्ट शेयर नहीं की है। कपल अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करता है, इसलिए वह इस खास पल को अपने परिवार के साथ शांत तरीके से जीना चाहते है।

लेकिन फैंस को उम्मीद है की जल्द ही यह स्टार कपल सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी साझा करेगा।

नई शुरुआत की ओर बढ़ता कपल

शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने का यह सफर दिव्यांका और विवेक के लिए बेहद खास माना जा रहा है। दोनों अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।https://avmtimes.in/chief-minister-inaugurated-326-development-projects-worth-rs-1902-crore-from-dungarpur-beneshwar-dham/

फैंस और मनोरंजन जगत के लोग भी इस खबर को लेकर काफी उत्साहित है और सभी इस स्टार कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे है। आने वाले समय में जब उनके घर नन्हा मेहमान आएगा तो यह खुशी निश्चित रूप से उनके जीवन को और भी खूबसूरत बना देगी।https://www.youtube.com/@avmtimes