अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है और किसी अच्छे संस्थान में काम करने का सपना देख रहे है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े मेडिकल कॉलेज में नॉन-टीचिंग पदों पर चल रही भर्ती की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले जहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
आवेदन प्रक्रिया और नई तारीख
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुके है। उम्मीदवारों को अब आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे वे बिना किसी जल्दबाजी के अपने आवेदन को पूरा कर सकते है। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कई नॉन-टीचिंग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन, लाइब्रेरियन, सीनियर असिस्टेंट, सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट और लैब अटेंडेंट जैसे पद शामिल है। यह सभी पद अलग-अलग योग्यता और अनुभव के आधार पर भरे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन और लाइब्रेरियन के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही NET परीक्षा पास होना भी जरूरी है।
वहीं, जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की टाइपिंग स्पीड भी निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए, जो इस पद के लिए आवश्यक है।
लैब और लाइब्रेरी अटेंडेंट के पदों के लिए उम्मीदवार का 10+2 या 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र का सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य किया गया है, जिससे उम्मीदवार के पास कार्य से जुड़ी बेसिक जानकारी हो।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हो सकते है। अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि उन्हें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके।
क्यों है यह मौका खास?
दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां नौकरी मिलने का मतलब न केवल एक स्थिर करियर होता है, बल्कि एक सम्मानजनक कार्य वातावरण भी मिलता है। ऐसे में इस भर्ती में आवेदन करना उन सभी उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है।https://avmtimes.in/dead-bodies-of-two-youths-found-inside-a-car-in-narela-capital-delhi-fear-spread-in-the-area-initial-investigation-suggests-death-due-to-suffocation/
कुल मिलाकर, दिल्ली विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली यह भर्ती युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से उम्मीदवारों को राहत मिली है और अब वे 4 अप्रैल 2026 तक आसानी से आवेदन कर सकते है। यदि आप भी इन पदों के लिए योग्य है, तो बिना देर किए जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने करियर को नई दिशा दें।https://www.youtube.com/@avmtimes





