मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बीते कुछ समय से वह अपनी आने वाली फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। यह फिल्म कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ एक भावनात्मक और सामाजिक संदेश भी देखने को मिल सकता है।
फिल्म की खास बात: दमदार स्टार कास्ट
‘दादी की शादी’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार कास्ट है। इस फिल्म में नीतू कपूर भी नजर आएंगी, जो लंबे समय बाद इस तरह की हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा, इस फिल्म से रिद्धिमा कपूर साहनी अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही है।
रिद्धिमा कपूर साहनी, जो कि रणबीर कपूर की बहन है, अब तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही है और बिजनेस की दुनिया में सक्रिय थीं। ऐसे में उनका इस फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। फैंस को उम्मीद है की वह अपने परिवार की तरह ही शानदार अभिनय का प्रदर्शन करेंगी।
कपिल शर्मा का अलग अंदाज
कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो और फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीतते आए है। इस फिल्म में भी उनका किरदार काफी दमदार और मनोरंजक बताया जा रहा है। हालांकि, इस बार उनका रोल केवल हंसी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसमें इमोशनल टच भी देखने को मिलेगा।

कपिल शर्मा की खासियत यह है की वह आम जिंदगी की छोटी-छोटी बातों को हास्य के जरिए बड़े ही सहज तरीके से पेश करते है। ‘दादी की शादी’ में भी वह इसी अंदाज में नज़र आएंगे, जिससे दर्शकों को एक अलग ही अनुभव मिलने वाला है।https://avmtimes.in/hyundai-venue-2026-launch-now-every-variant-will-get-6-airbags/
कहानी में मिलेगा सामाजिक संदेश
फिल्म का टाइटल ‘दादी की शादी’ अपने आप में ही दर्शकों के मन में जिज्ञासा पैदा करता है। इस फिल्म में हमें देखने को मिलेगा की कैसे एक दादी सभी नियमों को तोड़ते हुए आगे बढ़ते हुए नजर आ रही है और यह फिल्म हम सभी को भविष्य में जाकर एक अलग ही संदेश दे सकती है।
फिल्म की कहानी के जरिए यह संदेश दिया जा सकता है की हर उम्र में खुश रहने और जीवन को नए सिरे से जीने का अधिकार सभी को है। यह फिल्म परिवार, रिश्तों और समाज के नजरिए पर एक हल्के-फुल्के अंदाज में गहरी बात कहने की कोशिश करेगी।
निर्देशन और रिलीज डेट
इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन कर रहे है, जो इससे पहले भी कई मनोरंजक प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके है। उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म कॉमेडी और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण हो सकती है।
‘दादी की शादी’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, दर्शकों के बीच इसकी उत्सुकता भी तेजी से बढ़ती जा रही है।https://avmtimes.in/iit-baba-abhay-singh-back-in-the-spotlight-this-time-because-of-his-marriage/
दर्शकों को क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?
अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक अच्छा संदेश देने वाली फिल्म देखना चाहते है, तो ‘दादी की शादी’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसमें आपको हंसी, इमोशन और एक नई सोच का कंप्लीट पैकेज देखने को मिलेगा।
कुल मिलाकर, कपिल शर्मा की यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का भी काम करेगी। अब देखना यह होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।https://x.com/rohitshara29918/status/1935204779048984596





