कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी 2026: बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों से सजी रिसेप्शन पार्टी

हाल ही में मनोरंजन जगत से एक बेहद खुशखबरी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और अभिनेता-होस्ट गौरव कपूर ने 11 मार्च 2026 को शादी कर ली है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस बेहद खुश नजर आए। शादी के बाद बीती रात इस नवविवाहित जोड़े ने अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं और इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया।

सितारों से सजी रही रिसेप्शन पार्टी

कृतिका और गौरव की रिसेप्शन पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस खास शाम में बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी नजर आईं। वहीं अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ इस पार्टी में पहुंचे।

इसके अलावा बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री विद्या बालन भी इस जश्न का हिस्सा बनीं। पार्टी में मौजूद सितारों ने नवविवाहित जोड़े को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर भी इस रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है। मुख्य रूप से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इसका रंग सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

क्रिकेट जगत के दिग्गज भी पहुंचे

इस ग्रैंड रिसेप्शन में केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत की भी कई बड़ी हस्तियां देखने को मिलीं। भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी Anjali Tendulkar के साथ इस पार्टी में पहुंचे। सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ा दी।

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी अपनी पत्नी Hazel Keech के साथ पार्टी में नजर आए। क्रिकेट और फिल्म जगत के सितारों को एक साथ देखकर यह रिसेप्शन पार्टी काफी खास बन गई।

कृतिका कामरा का शानदार लुक

रिसेप्शन पार्टी में दुल्हन बनी कृतिका कामरा बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने इस खास मौके पर एक स्टाइलिश गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने शानदार डायमंड ज्वेलरी कैरी की थी। उनका यह एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बना हुआ है। कृतिका का ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

वहीं दूल्हे गौरव कपूर भी इस खास शाम में बेहद स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने ब्लैक कलर का क्लासिक सूट पहना था, जिसमें उनका लुक काफी शानदार लग रहा था। दोनों की जोड़ी इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

इंडस्ट्री के दोस्तों ने दी शुभकामनाएं

रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए सभी मेहमानों ने कृतिका और गौरव को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर भी इस कपल के लिए प्यार भरे संदेश साझा किए। फैंस भी इस नई जोड़ी को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

कृतिका कामरा टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है, जबकि गौरव कपूर भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम है। दोनों की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस इस कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे है।https://avmtimes.in/energy-crisis-2026-india-and-sri-lanka-held-an-important-meeting-on-cooperation-in-oil-supply-impact-of-middle-east-tension/

कुल मिलाकर कृतिका कामरा और गौरव कपूर का यह ग्रैंड रिसेप्शन बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों से सजा एक शानदार जश्न बन गया, जिसकी चर्चा अभी भी हर तरफ हो रही है।https://www.youtube.com/@avmtimes