अगर आप भी पंजाब पुलिस में भर्ती होकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देख रहे है तो आपके लिए एक शानदार खबर सामने आई है। पंजाब के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर जल्द ही शुरू होने वाला है। पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार का मौका मिलने की उम्मीद है।
जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो अमृतसर के अधिकारियों द्वारा इस भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य युवाओं को पंजाब पुलिस में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
10 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) रुपिंदर पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पंजाब पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा की युवाओं को इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए और समय रहते आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

18 से 28 वर्ष के उम्मीदवार कर सकते है आवेदन
इस संबंध में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो अमृतसर के रोजगार अधिकारी मुकेश सरंगल ने भर्ती की पात्रता से जुड़ी जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया की पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास होना जरूरी
पंजाब पुलिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता भी तय कर दी गई है। रोजगार अधिकारी मुकेश सरंगल के अनुसार इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा पास की हो।
इस भर्ती की खास बात यह है की इसमें युवक और युवतियां दोनों आवेदन कर सकते है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को पुलिस विभाग में करियर बनाने का मौका मिलेगा।
युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
पंजाब पुलिस में भर्ती का यह अभियान युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। पुलिस विभाग में नौकरी मिलने से न केवल युवाओं को स्थिर करियर मिलेगा बल्कि उन्हें समाज की सुरक्षा और सेवा करने का मौका भी मिलेगा।
जिला प्रशासन की ओर से युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है की वे इस भर्ती प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी तैयारी को मजबूत करें। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई प्रकार की परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा। सभी परीक्षाओं में हरी झंडी मिलने के बाद ही आप योग्य बन सकते है।
समय पर करें आवेदन
अधिकारियों ने युवाओं को सलाह दी है की वे आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और 10 मार्च से ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी कागजात पहले से तैयार रखें।https://avmtimes.in/khelo-india-tribal-games-2026-initiative-of-modi-government-big-sports-event-for-tribal-players-in-chhattisgarh/
कुल मिलाकर पंजाब पुलिस भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो पुलिस विभाग में अपना करियर बनाना चाहते है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए पात्र है तो समय पर आवेदन करें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं।https://www.youtube.com/@avmtimes





