Railway Apprentice Recruitment 2026: South Central Railway में 2801 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, 10वीं + ITI वाले करें आवेदन

रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। South Central Railway (SCR) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए हजारों उम्मीदवारों को बिना लिखित परीक्षा के रेलवे में काम करने का शानदार मौका मिलेगा। खास बात यह है की चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता का दबाव भी कम हो जाता है।

कुल पदों की संख्या और ट्रेड्स

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2801 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए कई अलग-अलग ट्रेड्स शामिल किए गए है, जिससे विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। प्रमुख ट्रेड्स में एससी मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर समेत कुल 13 ट्रेड्स शामिल हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है, जिन्होंने आईटीआई या तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है और रेलवे में अनुभव हासिल करना चाहते है।

किन विभागों में होगी भर्ती?

यह भर्ती रेलवे के कई महत्वपूर्ण विभागों के लिए की जा रही है। इनमें इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पर्सनल डिपार्टमेंट और एस एंड टी (सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन) विभाग शामिल है। इन विभागों में काम करने से उम्मीदवारों को रेलवे के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों का अनुभव मिलेगा, जो उनके भविष्य के करियर के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 रात 23:59 बजे तक तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा का मौका

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। आमतौर पर आईटीआई और 10वीं कक्षा के अंकों को मिलाकर मेरिट तैयार की जाती है। इससे उन छात्रों को बड़ा फायदा मिलता है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है।

स्टाइपेंड और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड रेलवे के नियमों के अनुसार तय होता है और ट्रेड के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान प्रैक्टिकल नॉलेज और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस भी मिलेगा, जो आगे चलकर नौकरी पाने में काफी मददगार साबित होता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार का 10वीं पास होना भी जरूरी है। आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, जिन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

क्यों है यह मौका खास?

रेलवे में अप्रेंटिसशिप का यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद खास है, जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है। बिना परीक्षा के चयन, बड़ी संख्या में पद और विभिन्न ट्रेड्स में अवसर—ये सभी बातें इस भर्ती को और आकर्षक बनाती है।https://avmtimes.in/pace-of-development-fast-in-bhajanpura-ward-mla-ajay-mahawar-laid-foundation-stone-of-many-streets/

अगर आप भी रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे है, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। समय रहते आवेदन करें और अपने करियर को एक नई दिशा दें।https://www.youtube.com/@avmtimes