राजस्थान स्काउट-गाइड ने नुक्कड़ नाटक और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजस्थान स्काउट एवं गाइड के वन महोत्सव कार्यक्रम में जयपुर के मालवीय नगर में नुक्कड़ नाटक और पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते प्रतिभागी।

जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ मालवीय नगर की ओर से वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं सचिव के.के. शर्मा ने बताया कि वन महोत्सव के तहत स्काउट-गाइड द्वारा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पेड़ लगाने, पर्यावरण बचाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने स्काउट-गाइड द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव अभियान और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यम से समाज को जागरूक करना एक सराहनीय पहल है। साथ ही उन्होंने विवेक टेक्नो स्कूल, जयपुर द्वारा इस अभियान में दिए जा रहे सहयोग की भी प्रशंसा की।

इस अवसर पर अमृत कौर ग्रुप के राजन सरदार ने स्काउट-गाइड के सेवा कार्यों, स्वच्छता अभियान और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।https://avmtimes.in/a

कार्यक्रम में विवेक टेक्नो स्कूल की निदेशक डॉ. गरिमा सिंह मील, राजेश खंडेलवाल, परवीन मेहता, यशवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, दिविशा, वानी सहित स्काउट-गाइड के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।https://youtu.be/d2_vYARtI-k?si=ob6mC4V6rYYO8HLS