बॉलीवुड में इन दिनों बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखरी सवाल’ का टीजर भी सामने आ चुका है। दोनों ही फिल्मों के टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है और सोशल मीडिया पर इनकी खूब चर्चा हो रही है।
‘रामायण’ के टीजर ने बढ़ाई उम्मीदें
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पहले से ही चर्चा में बनी हुई थी, और जैसे ही इसका टीजर रिलीज हुआ, फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई। इस फिल्म में भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथा को आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश की गई है। टीजर में भव्य सेट, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को मिल रहा है।
फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है। यह फिल्म न सिर्फ एंटरटेनमेंट बल्कि भारतीय इतिहास और धार्मिक भावनाओं को भी दर्शाती नजर आएगी। यही वजह है की इसका टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
‘आखरी सवाल’ का टीजर उठाता है गंभीर मुद्दे
वहीं दूसरी तरफ संजय दत्त की फिल्म ‘आखरी सवाल’ का टीजर एक अलग ही अंदाज में सामने आया है। करीब 1 मिनट 52 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत संजय दत्त के दमदार वॉइस ओवर से होती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।
इस टीजर में देश के इतिहास में घटी कई अहम घटनाओं का जिक्र किया गया है, और उन घटनाओं के जरिए कई बड़े सवाल खड़े किए गए है। फिल्म का नाम ‘आखरी सवाल’ भी इसी ओर इशारा करता है की यह कहानी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और देश से जुड़े गंभीर मुद्दों को सामने लाने की कोशिश करती है।
दमदार स्टारकास्ट और मजबूत टीम
इस फिल्म का निर्माण खुद संजय दत्त और निखिल नंदा ने मिलकर किया है। वहीं फिल्म के सह-निर्माताओं में पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद शामिल है। इतनी बड़ी टीम के साथ बनाई जा रही इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

8 मई 2026 को होगी रिलीज
‘आखरी सवाल’ फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। टीजर के जरिए जिस तरह से कहानी की झलक दिखाई गई है, उससे साफ है की यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाली है।
दर्शकों के बीच बढ़ा उत्साह
दोनों फिल्मों के टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां ‘रामायण’ अपने भव्यता और धार्मिक पृष्ठभूमि के कारण चर्चा में है, वहीं ‘आखरी सवाल’ अपने गंभीर विषय और सवालों के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है।
बॉलीवुड में इस तरह के विविध विषयों पर फिल्में बनना इस बात का संकेत है की अब दर्शकों को केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां भी पसंद आ रही है।https://avmtimes.in/iran-us-tension-amid-fuel-crisis-neighboring-countries-asked-for-supplies-from-india-maldives-also-included/
कुल मिलाकर, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और संजय दत्त की ‘आखरी सवाल’ दोनों ही फिल्में अपने-अपने अंदाज में खास है। एक ओर जहां ‘रामायण’ भारतीय पौराणिकता को भव्य रूप में प्रस्तुत करती है, वहीं ‘आखरी सवाल’ समाज के ज्वलंत मुद्दों पर सवाल उठाती नजर आती है। अब देखना दिलचस्प होगा की रिलीज के बाद ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।https://www.youtube.com/@avmtimes





