रश्मिका मंदाना 2026 टोक्यो ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनकर भारत का नाम रोशन करेंगी, फैंस के लिए गर्व का पल

फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली रश्मिका मंदाना एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करने जा रही है। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों में अपनी पहचान बना चुकी यह अभिनेत्री अब ग्लोबल मंच पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।

टोक्यो में ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में दिखेंगी बतौर प्रेजेंटर

इस साल 23 मई 2026 को जापान के टोक्यो शहर में होने वाले ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में रश्मिका मंदाना बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। यह इवेंट दुनिया भर के एनीमे प्रेमियों और कलाकारों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस मंच पर रश्मिका की मौजूदगी न सिर्फ उनके करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह भारत के लिए भी गर्व की बात है।

खास बात यह है की यह पहली बार नहीं है जब रश्मिका इस अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा बन रही है। इससे पहले साल 2024 में भी उन्होंने इसी अवॉर्ड शो में प्रेजेंटर की भूमिका निभाई थी और अपनी शानदार उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा था।

बॉलीवुड और साउथ दोनों में मजबूत पकड़

रश्मिका मंदाना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। साउथ इंडस्ट्री में फिल्म पुष्पा: द राइज से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली, जिसमें उनके साथ अल्लू अर्जुन नजर आए थे। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। यह एक ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडस्ट्री में जबरदस्त कमाई की थी।

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान मजबूत की। फिल्म एनिमल में उनके अभिनय को काफी सराहा गया, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की। उनकी एक्टिंग, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

इंटरनेशनल पहचान की ओर बढ़ते कदम

आज के समय में रश्मिका मंदाना सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फेस बनती जा रही है। इंटरनेशनल इवेंट्स में उनकी भागीदारी यह दर्शाती है की भारतीय कलाकार अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे है।

ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स जैसे बड़े मंच पर प्रेजेंटर बनना यह साबित करता है की रश्मिका की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है।

आने वाली फिल्मों पर नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप में है। उनकी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 19 जून 2026 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा वह फिल्म रणबाली में भी नजर आएंगी, जो 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों से उम्मीद की जा रही है की रश्मिका एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी।

फैंस के लिए गर्व का पल

रश्मिका मंदाना का इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके फैंस के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता यह साबित करती है की मेहनत और टैलेंट के दम पर कोई भी कलाकार दुनिया के किसी भी मंच तक पहुंच सकता है।https://avmtimes.in/us-akshardham-temple-controversy-laborers-death-and-silicosis-case/

आने वाले समय में रश्मिका और भी बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं। फिलहाल, उनके फैंस 23 मई को होने वाले इस बड़े इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां वह एक बार फिर अपनी चमक से पूरी दुनिया को प्रभावित करती नजर आएंगी।https://www.youtube.com/@avmtimes