देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस सप्ताह बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विभिन्न विभागों में कुल 7,761 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इन भर्तियों में पुलिस विभाग, बैंकिंग सेक्टर, मेडिकल क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के पद शामिल है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। यहां पर इन सभी भर्तियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा और सैलरी के बारे में विस्तार से बताया गया है।
कांस्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा पद कांस्टेबल के लिए निकाले गए है। कुल 3,298 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 19,900 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।
मेडिकल ऑफिसर और अन्य पदों के लिए 1,358 भर्तियां
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली गई है। मेडिकल ऑफिसर और अन्य पदों के लिए कुल 1,358 रिक्तियां घोषित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुके है और उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होना जरूरी है। चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा मौका साबित हो सकती है।
IDBI बैंक में 1,300 पदों पर भर्ती
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भी शानदार अवसर आया है। IDBI बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए कुल 1,300 भर्तियां निकाली हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 तय की गई है। इस नौकरी के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है।
अगर सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 6.14 लाख रुपये से लेकर 6.50 लाख रुपये तक सालाना वेतन दिया जाएगा।

ओडिशा पुलिस में 800 पदों पर भर्ती
ओडिशा पुलिस ने भी भर्ती का बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर कुल 800 भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 तय की गई है। इस भर्ती की खास बात यह है की इसके लिए उम्मीदवार के पास पहले से ओडिशा पुलिस में काम करने का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 405 अप्रेंटिस पद
देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने भी युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने अप्रेंटिस के 405 पदों पर भर्ती निकाली है।
इन पदों के लिए आवेदन 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।https://avmtimes.in/a-step-towards-health-and-safety-two-day-awareness-campaign-in-moti-nagar/
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
इस सप्ताह निकली ये सभी भर्तियां युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। पुलिस, बैंकिंग, स्वास्थ्य और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। अगर आप भी इन पदों के लिए पात्रता रखते है तो अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर करें। सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करने से सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार हो सकता है।https://www.youtube.com/@avmtimes





